khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

टिहरी तहसील क्षेत्रान्तर्गत बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बौराड़ी, बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बीपुरम, गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज बौराड़ी, गवर्नमेंट इण्टर कालेज न्यू टिहरी, सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज एफ ब्लॉक में इस दिन से 200 मी. की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधज्ञा लागू किये जाने के आदेश निर्गत।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग रायपुर देहरादून द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2024 (रविवार) को प्रातः 11.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे के मध्य सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित परीक्षा का आयोजन अन्य जनपदों के साथ जनपद टिहरी गढ़वाल में भी आयोजित की जायेगी।

जनपद टिहरी गढ़वाल के टिहरी तहसील क्षेत्रान्तर्गत बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बौराड़ी, बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल बीपुरम, गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज बौराड़ी, गवर्नमेंट इण्टर कालेज न्यू टिहरी, सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज एफ ब्लॉक में आयोजित की जानी है।

परगना मजिस्ट्रेट टिहरी संदीप कुमार ने परीक्षा के सफल सम्पादन एवं परीक्षा केन्द्रों में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु परीक्षा केन्द्रों के 200 मी. की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अन्तर्गत निषेधज्ञा लागू किये जाने के आदेश निर्गत किये गये हैं।

यह आदेश 17 अगस्त की सांय 08 बजे से 18 अगस्त, 2024 (परीक्षा समाप्ति) तक प्रभावी रहेगा।

Related posts

एम्स में मधुमेह रोग पर छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम -ट्रेनिंग प्रोग्राम में उत्तराखंड, कलकत्ता, राजस्थान, दिल्ली की नर्सेस व डायटीशियन कर रहे प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में एनीमिक पीड़ित किशोरियों के स्वास्थ्य के मध्येनजर बनाये जा रहे हैं आयरन युक्त लड्डू।

khabaruttrakhand

मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत सुना लोगों की समस्याओं को।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights