khabaruttrakhand
अल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-हाईकोर्ट ने वनभूलपुरा में हिंसा में बंद कैदियों को दी जमानत।

ब्रेकिंग न्यूज नैनीताल।

स्थान।। नैनीताल।।

हाईकोर्ट ने वनभूलपुरा में हिंसा में बंद कैदियों को जमानत दे दी है।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुई हिंसा के मामले में 50 आरोपियों को जमानत दे दी है, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं।

हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी।

बता दें कि, आठ फरवरी 2024 को हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम पर पथराव, आगजनी और गोलीबारी आदि हुई थी।
जिसमें हिंसा देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई थी।

लोगों ने थाने के बाहर खड़े पुलिस और मीडिया कर्मियों के दर्जनों वाहनों को आग लगा दी थी।
इस हिंसा में कई वाहनों सहित थाना भी फूक दिया गया था, कई जगहों को आग के हवाले कर दिया गया था।

यहाँ बता दें वारदात को अंजाम देने के बाद यह लोग पुलिस की गिरफ्त से भाग गए थे ।

जिसको बाद में पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद अब्दुल मालिक और उसकी पत्नी साफिया मलिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया था।
घटना में कई लोग मारे गए थे और दर्जनों लोग समेत पुलिसकर्मी घायल हुए हो गए थे।

वही स्थिति की गंभीरता देखते हुए इलाके में कर्फ्यू भी लगाया गया था।

हिंसा के दौरान नगर निगम और अनेक सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ।

नगर निगम ने मामले में मुख्य आरोपी रहे अब्दुल मलिक को नुकसान की भरपाई के लिए वसूली नोटिस भेजा।

Related posts

कार्यवाही:-नशे के खिलाफ पुलिस की जंग “उदयन” ने लाया रंग प्रतिबन्धित भांग की खेती के विरोध में आगे आये ग्रामीण व जन-प्रतिनिधि।

khabaruttrakhand

नैनीताल में मुख्य सचिव ने ली विकास कार्यों की बैठक, सरकार की योजनाओं को हर वर्ग व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सचिव स़ुधांश पंत ने रविवार को एम्स ऋषिकेश के विभिन्न विभागों, अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ट्रॉमा सेंटर में ट्रॉमा वार्ड का किया सघन दौरा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights