khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

रिजल्ट आया:- उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा परिणाम 2021 जारी। सितारगंज से इन्होंने मारी बाजी।

यूकेपीएसी: उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा परिणाम 2021 जारी। सितारगंज से इन्होंने मारी बाजी।

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सितारगंज के रहने वाले आशीष जोशी ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं यह भी बताया गया है कि वह वर्तमान में जोशीमठ में नायब तहसीलदार के पद पर हैं और वहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वही बताते चले कि आयोग द्वारा इस परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा को 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित की गयी थी।
वही इस परीक्षा के परिणाम मई में जारी किए गए थे जिसमें 1,205 उम्मीदवारों का चयन किया गया।

वही बाद में बोर्ड ने 23 से 26 फरवरी, 2023 तक इस हेतु मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की थी।

जिसके परिणाम इस साल परिणाम 27 फरवरी और 5 अप्रैल को घोषित किए गए थे।

मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार, चिकित्सा परीक्षण और चिकित्सा मानदंडों के निर्धारण की प्रक्रिया इसी वर्ष को 29 अप्रैल से 2023 तक पूरी की गई थी।

अब आयोग ने बुधवार को इसके नतीजे प्रकाशित किये है, आशीष जोशी ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी है।

वही मीडिया को आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने पदों को लेकर बताया है कि डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी के लिए 10-10, राजस्व(वित्त) अधिकारी के लिए 18, सहायक संभागीय परिवहन के लिए 11,
सहायक निदेशक उधोग के लिए 17, खंड विकास अधिकारी के लिए 28 और जिला पूर्ती अधिकारी के लिए 4,
वही उप संभागीय विपणन अधिकारी के लिए 3 ,डिप्टी रजिस्ट्रार के लिए सात, जेल अधीक्षक के लिए तीन, सहायक आयुक्त राज्य कर के लिए 16,
वही जिला समाज कल्याण अधिकारी के लिए पांच, जिला अल्पसंख्यक समाज कल्याण अधिकारी के लिए 2 और राज्य कर निरीक्षकों के लिए 28 पदों के लिए किया गया था।

वही बताया गया है कि इस मामले में अन्य विभागों के चयन परिणाम भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध किये जा चुके हैं।
अभ्यर्थी वहां से जानकरी ले सकते हैं।

Related posts

सरस मेले में वन विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन सम्पन्न।‘

khabaruttrakhand

नवाचार पहल, जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी बस द्वारा पहुंचे बीडीसी बैठक में।

khabaruttrakhand

Uttarkashi Tunnel: उत्तरकाशी से 16 दिन बाद खबर सुनते ही चमक उठी मां की आंखें

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights