khabaruttrakhand
उत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवर

दुःखद खबर: सड़क हादसे का शिकार हुआ था वाहन, 26 वर्षीय चालक की खोजबीन जारी।

उत्तरकाशी। 18 सितंबर की शाम भटवाड़ी से आगे भुक्की के आस पास एक वाहन के लापता होने की सूचना मिली थी ।

जिसपर लगातार ज़िलाधिकारी के निर्देश पर लापता वाहन की खोजबीन जारी थी।

इस मामले में बताया जा रहा है कि एक वाहन संख्या UK 14 CA 1869 उत्तरकाशी से सीमेंट लेकर सुक्की के लिए रवाना हुआ था।


वही इस वाहन का चालक देर रात तक जी घर नहीं पहुँचा जिसका की नाम अजीत सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सुक्की, तहसील भटवाड़ी बताया गया है ।
वहीं वाहन चालक के घर नही पहुँचाने पर परिजनों को संदेह होने पर उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी।
जिस पर राजस्व टीम, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आपदा प्रबन्धन क्यूआरटी टीम के द्वारा तथा ड्रोन कैमरा (आपदा प्रबन्धन) की सहायता से खोजबीन की गई तो ज्ञात हुआ कि भुक्की के पास रोड के किनारे सेफ्टी पिल्लर टूटा पाया गया।

जिससे यह संभावना लगायी जा रही है कि उक्त वाहन यहीं सड़क के हिस्से से रोड से बाहर चला गया है।
वहीं यह भी देखने पर आया की उक्त स्थान पर नीचे गंगा नदी का जल स्तर काफी ज्यादा है ।

सभी टीमो द्वारा खोजबीन कल शाम को अंधेरा होने के कारण खोजबीन करना संभव नहीं था।

पुनः प्रातः 8:30 से उक्त टीमों के द्वारा पुनः खोजबीन की जा रही है।
खोजबीन के दौरान लापता व्यक्ति के परिजन भी मौजूद हैं।
खोजबीन टीमों द्वारा अवगत करवाया गया है कि भुक्की से लेकर मनेरी झील तक लापता व्यक्ति की विभिन्न स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

अभी तक इस मामले में कुछ भी नयी अपडेट सामने नहीं आयी है ।

Related posts

अगर सीखने का जज़्बा और कुछ नया करने का साहस हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह नहीं रोक सकते, मंजू देवी: मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता की नई पहचान।

khabaruttrakhand

जनपद मुख्यालय के प्रताप इंटर कॉलेज, बोराडी में जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल के तहत भव्य कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

सरस मेला 2025 के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन,रोजगार मेले में 40 कंपनियों द्वारा की गई सहभागिता, 05 हजार से अधिक रोजगार उपलब्ध कराएंगी कंपनियां।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights