khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

उफ्फ आखिर कबतक:-यहां महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला: चारा पत्ती लेने गई थी जंगल, बिलख रहा परिवार।

कौशल्या देवी को बाघ ने बनाया अपना निवाला:
चारा पत्ती लेने गई थी जंगल, बिलख रहा परिवार

रिपोर्ट (चन्दन सिंह बिष्ट):;

रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत ढिकुली क्षेत्र में जंगल में घास और लकड़ी लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया. महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. गांव में बाघ की दस्तक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
घटना कॉर्बेट नेशनल पार्क के सर्पदुली रेंज की बताई जा रही है।
कौशल्या देवी को बाघ ने बनाया निवाला: जानकारी के मुताबिक,

5 नवंबर की सुबह ढिकुली गांव की रहने वाली कौशल्या देवी (उम्र 50 वर्ष) अन्य 6 महिलाओं के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में लकड़ी और घास लेने गई थी. इसी बीच बाघ ने अचानक कौशल्या देवी पर हमला कर दिया।
वही इस घटना की चीख पुकार सुनकर मौके पर मौजूद महिलाओं ने साहस का परिचय देते हुए बाघ के जबड़े में फंसी कौशल्या देवी को छुड़ाने के लिए काफी शोर मचाया, लेकिन बाघ कौशल्या देवी को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया था।

इसके बाद महिलाएं बदहवास स्थिति में दौड़ते हुए गांव पहुंचीं और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
वही इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में घटना की सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद वनाधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण कौशल्या देवी की खोजबीन के लिए जंगल की ओर निकले. बताया जा रहा है कि इस दौरान वन कर्मियों ने हवाई फायरिंग भी की. करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कौशल्या देवी का शव क्षत विक्षत हालत में जंगल में बरामद हुआ.
★. क्या बोले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व उपनिदेशक?
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा का कहना है कि सर्दी के मौसम में वन्यजीवों के हमले की घटनाएं बढ़ जाती हैं. उन्होंने सभी ग्रामीणों से अनावश्यक रूप से जंगल में न जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां पर बाघ की निगरानी को लेकर कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं.इसके साथ ही कर्मचारियों की गश्त भी शुरू करवा दी गई है।
वहीं उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि जंगल में न जाएं. क्योंकि, इस समय बाघ ज्यादा आक्रामक होता है. साथ ही कहा कि क्षेत्र में गश्त के साथ ही लगातार बाघ की मूवमेंट पर निगरानी रखी जाएगी।

Related posts

यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे आपातकालीन चिकित्सा और कानूनी सलाह उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में वन स्टाॅप सेन्टर की शुरूआत की गयी।

khabaruttrakhand

अजब-गजब:-करोड रुपए खर्च होने के बाद भी बूंद -बूंद पानी के लिए तरस रहे टिहरी जनपद के इस गाँव के ग्रामीण।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत एनएचपीसी गेस्टहाउस बनबसा में आयोजित एक कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उन्हें दीपावली की दी शुभकामनाएं।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights