khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

तहसील जाखणीधार के अन्तर्गत जय किसान इण्टर कॉलेज रौढ़धार, विकासखण्ड हिण्डोलाखाल में 17 नवंबर, 2024 को वृहद विधिक सेवा शिविर का किया जाएगा आयोजन।

जनपद टिहरी के तहसील जाखणीधार के अन्तर्गत जय किसान इण्टर कॉलेज रौढ़धार, विकासखण्ड हिण्डोलाखाल में 17 नवंबर, 2024 को वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

विधिक सेवा शिविर प्रातः 11ः00 बजे से अपराह 2ः30 बजे तक आहूत किया जायेगा। शिविर में मा. न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल/कार्यपालक अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल तथा न्यायमूर्ति श्री पंकज पुरोहित उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

शिविर में विभिन्न विभागीय स्टॉल स्थापित किय जायेंगे। चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे।

इसके साथ ही समाज कल्याण द्वारा विभिन्न पेन्शनों का आवेदन स्वीकृति विवरण, दिव्यांग प्रमाण-पत्र तथा सहायक उपकरणों का वितरण, सेवायोजन द्वारा पंजीकरण, राजस्व (ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) द्वारा विभिन्न प्रमाण-पत्र, आधार पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड आदि पंजीकरण सम्बन्धी कैम्प, ग्राम्य विकास द्वारा योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं पंजीकरण, कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं में लाभार्थी पंजीकरण एवं कृषि उपकरणों का वितरण, बाल विकास द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान किया जाना/विभाग द्वारा किट वितरण, पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा एवं औशधि वितरण, उद्यान द्वारा बीज एवं सहायक उपकरण वितरण,

पंचायती राज, श्रम विभाग, शिक्षा, सैनिक कल्याण, पूर्ति, खाद्य सुरक्षा, पेयजल एवं विद्युत द्वारा विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं शिकायतों का निस्तारण तथा पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी।

इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं संबंधी संवाद किया जायेगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शिविर के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यों एवं दायित्वों को निष्ठापूर्वक सम्पादित करने को कहा गया है।

Related posts

पत्रकारों की सुरक्षा के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर और मीडिया काउंसिल बनाने के लिए संघर्षरत है। रास बिहारी ।

khabaruttrakhand

Uttarakhand ने पूर्व हड़ताल की धमकियों के बीच ऊर्जा निगमों में हड़ताल को रोकने के लिए ESMA कार्यान्वयन को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।

khabaruttrakhand

बौख टिब्बा में होने वाले “बौखनाग देवता के मेले” के दृष्टिगत पुलिस, प्रशासन व वन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights