khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

तहसील नैनबाग क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा भटवाड़ी में आयोजित किया गया तहसील दिवस प्राप्त हुई दो दर्जन से अधिक शिकायतें।

तहसील नैनबाग क्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा भटवाड़ी में आयोजित किया गया तहसील दिवस प्राप्त हुई दो दर्जन से अधिक शिकायतें।

माह दिसम्बर 2024 के प्रथम मंगलवार को नैनबाग क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटवाड़ी के नव निर्मित बहुउद्देशीय भवन में तहसील दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी डॉं. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्मपन हुआ।
इस अवसर पर दो दर्जन से अधिक शिकायतें/अनुरोध पत्र प्राप्त हुये, जिनमें अधिकतर का निस्तारण मौके पर किया गया शेष शिकायतें/अनुरोध पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्धारित समयावधि के भीतर समाधान करने के लिए प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राप्त शिकयतों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर कार्यवाही करें, यदि शिकायत जिला स्तर/शासन स्तर पर की हो तो तत्काल पत्राचार करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वयं भी अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की फीड बैक अधीनस्थ अधिकारी/कार्मिको से लेते रहें ताकि किसी भी समस्या का स्वयं ही निवारण कर सकेगे।
वहीं उन्होंने निर्माण कार्यो से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने कार्यो की गुणवत्ता एवं समयावधि का ध्यान रख्ते हुये कार्य करें।
वहीँ उन्होंने विभिन्न विभागों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कराये जा रहे कार्यो में तेजी लाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिये।

प्राप्त शिकायत/अनुरोध कर्ताओं में ग्राम ढकरोल के खजान सिंह चौहान ने सार्वजनिक पेयजल लाइन के सही सुचारीकरण की मांग, ग्राम बिरोड के राजाराम नौटियाल ने गांव की एक तोक में आपदा से क्षतिग्रस्त टैंक की मरम्मत की मांग, ग्राम श्रीकोट के सुनील सेमवाल ने किसानों के हित में कोल्ड स्टोर के निर्माण की मांग, संदीप चौहान ने द्वारिकापुरी में पैकिंग हाउस निर्माण करने की मांग की वहीं क्षेत्र के लोगों द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनाने हेतु कैंप लगाये जाने की मांग की गयी। ग्राम विनाऊ सुरेश सिंह रावत ने पंतवाड़ी-नागटिब्बा मोटर मार्ग किमी 5 पर स्कवर टूटने की शिकायत तथा शिवाशं ने नैनवाग क्षेत्र में जगह-जगह पेयजल लाईन टूटने का मामला उठाया।

शिक्षक अभिभावक संघ राइका नैनबाग ने विद्यालय के पीछे पक्के निर्माण किये जाने की मांग भी तहसील दिवस में की गयी।

इस मौके सीडीओ ने सभी सम्बन्धित को प्राप्त पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही कर सम्बन्धितों को सूचित करने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, डीपीआरओ एमएम खान, एसडीएम मंजू राजपूत, ईई विद्युत अमित आनन्द, ईई जल संस्थान प्रशान्त भरद्वाज, खण्ड विकास अधिकारी अर्जुन सिह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कार्मिक व स्थानीय जन समूह उपस्थित थे।

Related posts

ओलावृष्टि से उद्यानिकी फसलों को नुकसान, प्रशासन सहायता हेतु तत्पर।

khabaruttrakhand

पेंशनरों की सुविधा हेतु व्हाट्सऐप सेवा शुरू। पेंशनरों को अब कोषागार आने की आवश्यकता नही, इस व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से अपनी समस्याओं का प्राप्त कर सकते है समाधान।

khabaruttrakhand

Delhi में जामिया के प्रोफेसर समेत दो लोगों पर केस दर्ज, नागपुर में रिश्वत मामले में चार गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights