khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तरकाशीउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विधिक सहायता, जागरूकता, साक्षरता के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विधिक सहायता, जागरूकता, साक्षरता के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी गुरबक्श सिंह ने आज मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रिपोर्ट:- सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

मोबईल वैन की रवानगी हेतु जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पर जिला जज गुरबक्श सिंह ने कहा कि जिले के दूर-दराज क्षेत्रों तक लोगों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित प्राविधानों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जांय।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता राणा चौहान ने कहा कि यह वैन 9 और 10 दिसंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम लोगों को उनके विधिक अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्राविधानों के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आम लोगों को जागरूक करेगी।

मोबाइल वैन सोमवार को जिला न्यायालय उत्तरकाशी से रवाना होकर कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी, राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी,गणेशपुर, नेताला, हीना, राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी, सैंज, लाटा, मल्ला, भटवाड़ी, चडेथी, संगलाई, सुनगर और गंगनानी क्षेत्रों तक जाएगी। जबकि मंगलवार 10 दिसंबर को मोबाईल वैन के माध्यम से ज्ञानसू, बड़ेथी, मातली, डुंडा, धरासू बैंड, पनोथ, राजकीय इंटर कॉलेज ब्रह्मखाल, राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट, नौगांव, हुड़ोली, राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला, गुन्दियाटगांव, डेरीका, सुनाली और कुफारा क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

Related posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक सम्पन्न।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री धामी ने गोलज्यू मन्दिर घोड़ाखाल में प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना।

khabaruttrakhand

Mathura Holi: रमणरेती में उड़ा गुलाल, ठाकुर जी संग भक्तों ने खेली फूलों की होली; रसिया गीतों पर झूमे श्रद्धालु

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights