khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

सरोवर नगरी नैनीताल में तमाम समस्याओं को लेकर आप पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन राजनेतिक पार्टियों को जमकर कोसा।

सरोवर नगरी नैनीताल में तमाम समस्याओं को लेकर आप पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन राजनेतिक पार्टियों को जमकर कोसा।

रिपोर्ट। ललित जोशी/हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुमका के नेतृत्व में गोबिंद बल्लभ पंत मूर्ति के समीप दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तमाम नगर की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर राजनीतिक पार्टियों को जमकर कोसा व विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुमका ने शहर की मुख्य समस्याओं को उठाया ।

वहीं उन्होंने कहा कि नारायण नगर में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रशासन द्वारा कूड़े का प्लांट लगने जा रहा है उसको कतई नहीं लगने दिया जायेगा।

वहीँ उन्होंने कहा वहाँ भी लोग रहते हैं उनको कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

इस अवसर पर श्री दुमका ने कहा कि पानी के बिलों में जमकर किराया बढ़ाया गया है जिसे माफ करने के लिए आप पार्टी संघर्ष करेगी।

वहीँ इस अवसर पर उन्होने जनता का आह्वान किया और कहा कि अभी नगर पालिका परिषद के चुनाव होने वाले हैं इसमे आप पार्टी भी बढचढकर हिस्सा लेंगी।

अगर आप पार्टी का अध्यक्ष नगर पालिका परिषद में बनकर आता है तो नैनीताल की काया पलट कर दी जायेगी।
नगर पालिका की खाली भूमि पर स्कूल आदि खोले जाएंगे और दिल्ली की तरह मुफ्त शिक्षा दी जायेगी।

चार, पाँच वार्डो को मिलाकर एक अस्पताल बनाया जायेगा। इसी तरह कई समस्याओं को जनता के समक्ष रखा गया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुमका, समाजिक कार्यकर्ता पूरन तिवारी, प्रदेश महा मंत्री देवेंद्र कोटलिया, नगर अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, विनोद कुमार, शाकिर अली समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:- डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए । नैनीताल बिश्व प्रसिद्ध पर्यटक को लेकर बतायी अपनी प्राथमिकता।

khabaruttrakhand

अवैध नशे के कारोबार मे लिप्त मुख्य सरगना को पुरोला पुलिस ने देहरादून से किया गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की ओर से तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights