khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने की शिष्टाचार भेंट ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरे ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बड़े फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है।

देशभर से फिल्म निर्माता उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए आ रहें हैं।

यहां फिल्मांकन की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड की नई फिल्म नीति, राज्य में फिल्मों को बढ़ावा दे रही है।

बॉलीवुड के साथ ही स्थानीय बोली भाषाओं पर आधारित फिल्मों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। देवभूमि में आने वाला हर कोई यहां का बेहतर अनुभव लेकर जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 बनाई गई है।

हिन्दी एवं संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल भाषाओं की फिल्मों को अनुदान राशि राज्य में व्यय कुल धनराशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम ₹3 करोड़ का अनुदान दिया जा रहा है।

विदेशी फिल्मों और ₹50 करोड़ से अधिक बजट की फिल्मों पर राज्य में व्यय राशि का 30 प्रतिशत या अधिकतम ₹3 करोड़ तक का अनुदान दिया जा रहा है।

Related posts

जनपद के मुख्यालय में स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल, विकास भवन नई टिहरी में महिला सशक्तिकरण हेतु विधिक जागरूकता की एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-ब्लड कम्पोनेंट लेकर एम्स से जा रहे ड्रोन की आपात लैंडिंग।

khabaruttrakhand

अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का धर-पकड अभियान लगातार जारी।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights