khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

एम्स,ऋषिकेश की ओर से संचालित आपातकालीन हेली एंबुलेंस सेवा पहाड़ों के लिए हो रही वरदान साबित।,

एम्स,ऋषिकेश की ओर से संचालित आपातकालीन हेली एंबुलेंस सेवा पहाड़ों के लिए वरदान साबित हो रही है, सड़क दुर्घटना, गंभीररूप से अस्वस्थ व प्रसव आदि मामलों के लिए राज्य के विभिन्न सुदूरवर्ती इलाकों से जागरुक नागरिक आपात चिकित्सा के लिए आपातकालीन हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ ले रहे हैं ,जिससे जरुरतमंदों को एम्स,ऋषिकेश द्वारा तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
राज्य सरकार के सहयोग से एम्स,ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ. )मीनू सिंह की देखरेख में संचालित हेली एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी एवं इंचार्ज डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि शुक्रवार को
जनपद उत्तरकाशी से महिला पेशेंट कंचन देवी को तत्काल प्रसव के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी से एम्स ऋषिकेश रेफरल किया गया।
पेशेंट को हेली एंबुलेंस के जरिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चांदनी व टीम हेम्स के वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अखिलेश उनियाल की निगरानी में एम्स ऋषिकेश लाया गया, बताया गया है कि उत्तरकाशी में पेशेंट रिसीव करते समय महिला का बीपी 210/170 mmHg था और प्लेटलेट काउंट भी सामान्य से काफी कम था, लिहाजा मौके पर ही पेशेंट को बीपी कंट्रोल के लिए जरुरी उपचार दिया गया ।
पेशेंट को एम्स ऋषिकेश के गायनी विभाग आईपीडी में डॉ पूनम के अंडर में भर्ती करवाकर नॉर्मल डिलीवरी कराई गई है, जच्चा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

इसके साथ ही पेशेंट का उच्च रक्तचाप स्टेबल है, पेशेंट को बीपी नाॉर्मल होने तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा ।

उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को भी उत्तरकाशी से एक अन्य महिला आशा पेशेंट को प्रसव के लिए आपातकालीन हेली एंबुलेंस सेवा के माध्यम से एम्स लाया गया था।

महिला में प्लेटलेट्स की मात्रा सामान्य से कम पाई गई जिसे भी जिला अस्पताल उत्तरकाशी से आपातकालीन स्थिति में प्रसव हेतु एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया , मरीज को गायनी विभाग की डॉ. कृपा यादव व टीम हेम्स की नर्सिंग ऑफिसर तरन्नुम अहमद की देखरेख में एम्स लाकर गायनी विभाग में डॉ. अमृता गौरव के अंडर भर्ती किया गया, बताया गया कि महिला को डिलीवरी के दौरान रक्त भी चढ़ाया गया और इसके बाद कुशलतापूर्वक सामान्य डिलीवरी कराई गई, जच्चा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं ।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी ने किया बकरी फार्म, बागी – बमुण्ड , टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण।

khabaruttrakhand

गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास कार्यक्रमों महात्मा गांधी नरेगा एवं विकास संगठनों से कन्वर्जेंस सम्बन्धी विभागों के साथ की गई समीक्षा बैठक।

khabaruttrakhand

लाचारी:-गांव में आवागमन के लिए पुल न होने से नदी पर अस्थाई लकड़ी की पुलिया बनाकर आवागमन करने को मजबूर है ग्रामीण

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights