khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जनपद टिहरी के इस ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम में चैनलिंग फेंसिग से कृषकों की लगभग 10 नाली कृषि भूमि हुई आबाद।

जनपद टिहरी के ग्राम पंचायत पयालगांव के राजस्व ग्राम बंडरिया चम्बा में चैनलिंग फेंसिग से कृषकों की लगभग 10 नाली कृषि भूमि हुई आबाद।‘‘

कृषि विभाग द्वारा विकासखण्ड चम्बा के ग्राम पंचायत पयालगांव के राजस्व ग्राम बंडरिया में जंगली जानवरों/स्थानीय निराश्रित पशुओं से फसल सुरक्षा हेतु वर्ष 2024-25 में जिला योजना के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्ताव पर धनराशि रूपये 05 लाख की लागत से 207.50 मी. लम्बाई की चैनलिंग फेंसिग का निर्माण कार्य कराया गया।

इससे कृषकों द्वारा खेती में किनारे की खेती में करीब 10 नाली कृषि भूमि आबाद कर ली गई है। स्थानीय कृषको ने विभागीय परियोजना निर्माण कार्य के प्रति खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शेष खेती पर भी चैनलिंक फेंसिग का निर्माण कार्य हो जाये तो कृषकों को काफी लाभ होगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी विजय देवराड़ी ने बताया कि ग्राम बंडरिया में लगभग 20.0 हेक्टर सिंचित कृषि भूमि है, जिसमें कि स्थानीय कृषक धान, उर्द, मक्का, तिल, गेंहू, सरसों आदि फसलों का सिंचाई के साधन होने के कारण अच्छा उत्पादन लेते थे किन्तु पिछले कई वर्षो से अच्छी फसल होने के बाबजूद जंगली जानवरों/स्थानीय निराश्रित पशुओं से फसलों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाया जा रहा था।
अब जिस कारण कृषकों को कड़ी मेहनत के बाद भी निराशा ही मिलती थी।

फलस्वरूप फसलोत्पादन मे भारी गिरावट के कारण कृषक काफी निराश हो गये थे।

इस समस्या के चलते किनारे-किनारे के सारे खेत पिछले कई वर्षो से बंजर पड़ गये थे।

उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों/स्थानीय निराश्रित पशुओं से फसलों की सुरक्षा की गई चैनलिंग फेंसिग के कारण अब ग्राम बंडरिया के स्थानीय कृषक आबाद कृषि भूमि के अलावा वर्षों से बंजर पड़ी भूमि पर भी फसल उत्पादन कर रहे हैं, जिस कारण उत्पादन में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।

इससे स्थानीय कृषकों की आय में बढ़ोत्तरी होने से भविष्य में कृषकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा एवं क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवक कृषि कार्याें में रूचि लेगें।

Related posts

काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 1 स्वर्ण सहित कुल 10 पदक अर्जित।

khabaruttrakhand

स्वास्थ्य देखभाल प्रौद्योगिकी के लगातार विकसित हो रहे परिदृश्य को समझने के लिए एम्स, ऋषिकेश के नर्सिंग कॉलेज ने संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के कुशल मार्गदर्शन में “नर्सिंग इंफॉर्मेटिक्स एक आगामी प्राथमिकता” विषयक अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

khabaruttrakhand

Uttarakhand को 42 स्वास्थ्य सूचकांकों में उपलब्धियों को स्वीकार करते हुए उत्कृष्ट स्वास्थ्य प्रदर्शन के लिए JRD Tata Memorial Award मिलेगा।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights