khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जिलाधिकारी टिहरी ने सौंग बांध पेयजल परियोजना से प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना।

‘जिलाधिकारी टिहरी ने सौंग बांध पेयजल परियोजना से प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना।‘‘

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को रा.इ.का. रगड़गांव के प्रांगण में सौंग बांध पेयजल परियोजना से प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर रगड़गांव, घुड़सालगांव, खाली डाण्डा लग्गा सौदण के प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुना।

जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि प्रभावित हो रहे भवनों के पुश्ते नापकर उनका मूल्यांकन किया जायेगा। आंशिक प्रभावित परिवारों के सम्बन्ध में कुछ सकारात्मक निर्णय लिये जायेंगे।

ग्वाली डांडा चक सौंदणा के गजेन्द्र सिंह की पीएमजीएसवाई द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि को आंशिक श्रेणी से पूर्ण प्रभावित श्रेणी में रखने की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा सहमति जताई गई। ग्राम सौंदणा के बचन सिंह पंवार के पिताजी के देहांत के बाद उनकी माता एवं समस्त भाईयों के नाम दाखिला में नाम दर्ज करने हेतु तहसीलदार को जांच कर प्रकरण भेजने को कहा गया।

जिन परिवारों के नाम छुटे हुए है उन परिवारों को उचित दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा रा.इ.का. हेतु भूमि चिन्ह्ति करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कट ऑफ डेट बढ़ाये जाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। बांध निर्माण हेतु चयनित कंपनी को स्थानीय लोगों को योग्यतानुसार रोजगार दिये जाने की बात कही।

दुबड़ा से रगड़गांव सड़क तथा कुण्ड से सत्यों रोड़ व रिंग रोड़ को आपस में जोड़ने तथा घुड़सालगांव को 1.5 किमी. सड़क निर्माण हेतु जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आंशिक प्रभावित परिवार के भवनों का सर्वे कर पुनः गणना करने को कहा गया। आंशिक प्रभावित परिवारों की जितनी जमीन अधिग्रहित की जा रही है, उनको उतनी ही भूमि विस्थापित क्षेत्र में दी जाये, जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा असहमती व्यक्त की गयी।

इस अवसर पर एडीएम ए.के. पाण्डेय, परियोजना प्रबन्धक विनोद रावत, सहायक प्रबन्धक धीरेन्द्र, तहसीलदार राजेन्द्र सिंह सहित दीपक, राजेश लाम्बा एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

ब्रेकिंग:-भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस जनों ने यहाँ पर भाजपा का किया पुतला दहन।

khabaruttrakhand

Haridwar: बाबा रामदेव निवेश चर्चा पर CM Dhami और राज्यपाल Gurmeet Singh के साथ MoU पर हस्ताक्षर कर सकते

khabaruttrakhand

यहां अति वृष्टि से प्रभावित परिवारों का निरीक्षण एवं राहत व्यवस्था।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights