khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवर

यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा किये गए भूमि प्रबंधन को बेहतर बनाये जाने के खुशी पर आतिशबाजी कर किया मिष्ठान वितरण ।

स्थान। नैनीताल।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा किये गए भूमि प्रबंधन को बेहतर बनाये जाने के खुशी पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड़ राज्य में भूमि की अवैध रूप से खरीद फरोख्त पर रोक लगाने एवं भूमि प्रबंधन को बेहतर बनाने के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंशा करते हुए आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

यहाँ बता दें उत्तराखंड विधानसभा ने 21 फरवरी, 2025 को भूमि कानून (उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) में संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया।

इस संशोधन का उद्देश्य राज्य में भूमि की अंधाधुंध खरीद-फरोख्त पर रोक लगाना और भूमि प्रबंधन को बेहतर बनाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय को प्रदेश में भूमि सुधारों की नींव बताते हुए कहा कि इससे भू-माफियाओं पर लगाम लगेगी और प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इस उपलक्ष्य में आज दिन में रामसेवक सभा में मिष्ठान वितरण किया गया और आतिश बाजी की गयी जिसमें मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार,विक्रम सिंह रावत, सभासद गजाला कमाल, सभासद भगवत सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मोहित लाल साह,आशीष बजाज,लाल सिंह बिष्ट,संतोष कुमार,मनोज कुमार,विकाश जोशी, शैलेन्द्र सिंह बिष्ट,कैलाश मिश्रा, विक्रम सिंह राठौर,गिरीश भट्ट, आशु बोरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related posts

विधान सभा क्षेत्र घनसाली के विकास कार्यो के संबंध में एक समीक्षा बैठक तहसील घनसाली के सभागार में की गई आयोजित ।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-गड्ढों में तब्दील है यात्रा रूट मणि-स्यांसू मोटरमार्ग, चैन की नींद सोया है लोक निर्माण विभाग व पीएमजीएसवाई

khabaruttrakhand

‘घमंड तो रावण-हिटलर को भी था, अब इतिहास देखिए’ – I.N.D.I.A पर Congressi की आलोचना; BJP नेता का कटाक्षित प्रतिसाद

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights