khabaruttrakhand
उत्तराखंडराजनीतिक

Election 2024: Uttarakhand में चुनाव प्रचार गरमाएंगे PM मोदी…शाह-योगी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Election 2024: Uttarakhand में चुनाव प्रचार गरमाएंगे PM मोदी...शाह-योगी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Uttarakhand में चुनाव प्रचार गरमाएंगे। चुनाव अभियान को गति देने के लिए BJP ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। Uttarakhand में चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश BJP ने केंद्रीय नेतृत्व को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 16 दिग्गजों की डिमांड भेजी थी।

स्टार प्रचारकों की इस सूची के लिए संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया था। आज बुधवार को पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई केंद्रीय नेता आएंगे।

लोकसभा स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं एवं रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। केंद्र से स्टार प्रचारक तय होने के साथ ही अब रैलियां व रोड शो कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब चुनाव अभियान तेज गति से पकड़ेगा।

Related posts

“सुरंग में फंसे श्रमिकों के बचाव के लिए NDRF और SDRF तैयार, तंत्रिका बचाव plan तैयार कर रही हैं”

khabaruttrakhand

अंग प्रत्यारोपण की सुविधा हुई आसान – एम्स में अब ’डिवीजन ऑफ ऑर्गन ट्रांसप्लांट’ से संचालित होगी प्रक्रिया – संस्थान शीघ्र जारी करेगा हेल्प लाईन नम्बर।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग्:- अंग प्रत्यारोपण विषय पर दो दिवसीय सीएमई का औपचारिक आगाज , सीएमई के पहले दिन देशभर के विभिन्न मेडिकल संस्थानों से जुटे अंग प्रत्यारोपण विशेषज्ञ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights