khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्वास्थ्य

एम्स,ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में सिम्युलेशन बेस्ड लर्निंग वर्कशॉप का किया गया आयोजन , एमएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग।

एम्स,ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में सिम्युलेशन बेस्ड लर्निंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
जिसमें एमएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

एम्स नर्सिंग कॉलेज की ओर से आयोजित वर्कशॉप ऑफ सिम्युलेशन बेस्ड लर्निंग का नर्सिंग प्राचार्य प्रो. स्मृति अरोड़ा ने विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्राचार्य नर्सिंग ने विद्यार्थियों को सिम्युलेशन फेज की जानकारी दी।
वहीं संस्थान की प्रोफेसर शालिनी राव ने सिम्युलेशन के प्रकार व इसे अप्लाई करने के तौरतरीके बताए।

नर्सिंग फेकल्टी डॉ. राकेश शर्मा ने विद्यर्थियों को लर्निंग थ्योरी ऑफ सिम्युलेशन पर व्याख्यान दिया। साथ ही उन्हें इस थ्योरी को सिम्युलेशन में अप्लाई करने की जानकारी दी।

वर्कशॉप के अंतर्गत आयोजित हैंड्सऑन ट्रेनिंग में डॉ. मृदुल धर व डॉ. राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को एक मरीज को पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में कॉर्डियक अरेस्ट होने की स्थिति में केस को सिम्युलेशन के माध्यम से संभालने व ट्रीटमेंट देने की जानकारी दी गई।

प्रोसिजर स्किल वर्कशॉप के तहत डॉ. प्रसूना जैली व मुरली ने बच्चों को प्रोसिजर स्किल के अंतर्गत टीचिंग मैथेडोलॉजी इन सिम्युलेशन का प्रयोगशाला में अभ्यास कराया। जबकि हेमंत व मिस चलतुंग ने विद्यार्थियों को सिम्युलेशन के दौरान मौलाज बनाने की प्रक्रिया एवं इके उपयोग संबंधी जानकारी से अवगत कराया।

कार्यशाला में नर्सिंग फैकल्टी डॉ. रूपेंद्र देयोल, रूचिका रानी, राखी मिश्रा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मलार कोडी, डॉ. राजाराजेश्वरी, कार्यक्रम समन्यवक ममता ठाकुर के अलावा फैकल्टी सदस्य एवं ट्यूटर्स मौजूद थे।

Related posts

अजब/गजब:- यहाँ के दान पात्र में मिला करोडों का चेक , चेक भुनाने जब गए बैंक तो मंदिर प्रबंधन हो गया हैरान।

khabaruttrakhand

श्री केदारनाथ धाम में हैलीकॉप्टर लैंडिंग से पहले कर गया था टचडाउन ,ऐम्स ऋषिकेश से आई मामले में अपडेट।

khabaruttrakhand

राकेश राणा ने चारधाम यात्रा के दौरान होने वाली इस इस बात पर जताई चिंता , कही अन्य कई बातें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights