khabaruttrakhand
Delhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जनपद क्षेत्रान्तर्गत नवीन केन्द्रीय विद्यालयों के निर्माण व नये सत्र से कक्षाएं संचालित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने सम्बन्धितों के साथ बैठक की।

जनपद क्षेत्रान्तर्गत नवीन केन्द्रीय विद्यालयों के निर्माण व नये सत्र से कक्षाएं संचालित किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित ने सम्बन्धितों के साथ बैठक की।

बुद्ववार को जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल एवं प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय प्रदीप थपलियाल के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष में नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मदननेगी व नरेन्द्रनगर के सम्बन्ध में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
वहीं उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि मदननेगी में डायट टिहरी की पुराने भवन पर आवश्यक कार्य/मरम्मत कर अगले माह से प्राईमरी की कक्षाएं शुरू की जाए।

उन्होंने बताया कि डायट का पुराना भवन भूमि सहित केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए दिया जायेगा इस सम्बन्ध में सिडकूल से वार्ता हो गयी है।

बैठक में जिलाधिकारी ने नरेन्द्रनगर के जीआईसी के भवन पर केन्द्रीय विद्यालय की कक्षाएं भी शुरू करने के निर्देश दिये।

वहीं उन्होंने बताया कि जीआईसी के छात्रों को जीजीआईसी में प्रवेश दिया जायेगा।

उन्होने सम्बन्धितों को समय पर सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये ताकि इसी सत्र से कक्षाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा सकें।

Related posts

दीपावली के उपलक्ष में जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में दो दिवसीय ‘‘दीपावली आजीविका मेले‘‘ का किया गया आयोजन।

khabaruttrakhand

Haldwani Encroachment: बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला की बारी, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू; एक्शन में पुलिस

cradmin

Uttarakhand Assembly: UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा उत्तराखंड, CM Dhami आज व‍िधानसभा में पेश करेंगे व‍िधेयक

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights