khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीदुनियाभर की खबरेनैनीतालप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

एसएसपी प्रहलाद नारायण ने पुलिस लाईन नैनीताल में परेड लेकर किया पुलिस कर्मियों की दक्षता का किया आंकलन।

स्थान। नैनीताल

एसएसपी प्रहलाद नारायण ने पुलिस लाईन नैनीताल में परेड लेकर किया पुलिस कर्मियों की दक्षता का आंकलन

रिपोर्ट। ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, ने पुलिस लाइन नैनीताल में पुलिस कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया ।

इस दौरान सर्वप्रथम परेड का आयोजन कर पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता का आंकलन किया गया।
परेड में शस्त्र कवायद की सिखलाई तथा ड्रिल करवाई गई।

पुलिस लाइन के परिसर, भवन तथा कार्यालयों का भ्रमण किया गया।
प्रतिसार निरीक्षक को साफ सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि पुलिस लाइन में प्रत्येक पुलिस कर्मी की क्रमवार AER व CER लगाई जाय।
फिटनेस के लिए पीटी व परेड कराई जाय।

▪️व्यायामशाला का निरीक्षण किया गया, उपकरणों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

▪️परिवहन शाखा में उपलब्ध वाहनों में ईंधन, बैटरी, टायर समेत अन्य उपकरणों के अनुरक्षण की स्थित का जायजा लिया गए। प्रभारी परिवहन शाखा को निर्देशित किया गया कि वाहनों को समय समय पर मेंटेनेंस करें, किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।

▪️राशन शॉप तथा सीपीसी कैंटीन में अच्छी गुणवत्ता युक्त खाद्य, घरेलू सामग्री तथा उपयोगी वस्तुओं को क्रय किया जाय। गुणवत्ता से समझौता न करें, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।

▪️भोजनालय में कर्मचारियों के लिए पौष्टिक आहार तैयार किया जाय। खाने के मेनू अच्छा रखें, मैस डाइट को न्यूनतम दरों पर लाने का प्रयास करें। ताजी सब्जियां, दालें और अनाज का प्रयोग करें।

परेड के दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी श दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली, सुमित पांडे सीओ रामनगर, नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी, नरेंद्र सिंह कुंवर सीएफओ नैनीताल, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, समेत सभी थाना प्रभारी तथा अधीनस्थ पुलिस बल मौजूद रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा पर आए थे 8 लोग, यहां उनकी गाड़ी हुई हादसे का शिकार। जाने अपडेट।

khabaruttrakhand

राष्ट्रपति द्वारा हे.न.ब. ग. वि. के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किया गया प्रतिभाग ,इस मौके पर 59 स्वर्ण पदक, 1182 स्नातकोत्तर डिग्रियाँ और 98 पीएचडी डिग्रियाँ की गयी।

khabaruttrakhand

दुःखद खबर:- घनसाली क्षेत्र में युवा शिक्षक की मौत की खबर से पूरा क्षेत्र गमगीन।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights