khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों (जनपद टिहरी) द्वारा चयनित ग्रामों में ग्राम स्तरीय प्रवासी समिति के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है भ्रमण।

प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों (जनपद टिहरी) द्वारा चयनित ग्रामों में ग्राम स्तरीय प्रवासी समिति के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है भ्रमण।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में जनपद टिहरी गढ़वाल में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों द्वारा चयनित ग्रामों को मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है।

इसके लिए ग्राम स्तरीय प्रवासी समिति गठित की गई है, जो रोस्टरवाइज चयनित गांवों का भ्रमण कर कार्ययोजना तैयार करेगी।

जिलाधिकारी ने कार्ययोजना 15 अप्रैल तक जनपद स्तरीय प्रवासी प्रकोष्ठ टिहरी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं, ताकि इस पर निर्णयोपरान्त क्रियान्वयन की कार्यवाही प्रारम्भ की जा सके।

ग्राम स्तरीय प्रवासी समिति ने 07 अपै्रल सोमवार को प्रवासी उत्तराखण्डी श्री देव रतूड़ी द्वारा चयनित विकासखण्ड भिलंगना के सुनारगांव व केमरिया सौंण तथा प्रवासी उत्तराखण्डी श्री जयपाल सिंह रावत द्वारा चयनित विकासखण्ड चम्बा के कीर्थवाल गांव का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने गांववासियों से वार्ता कर अगले कुछ वर्षों में गांव को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से आदर्श बनाए जाने हेतु सुझाव प्राप्त किये।

इसी क्रम में 08 अपै्रल को ग्राम स्तरीय प्रवासी समिति ने प्रवासी उत्तराखण्डी श्री विकास लेखवार द्वारा चयनित विकासखण्ड चम्बा के ग्राम पुजाल्डी तथा प्रवासी उत्तराखण्डी श्री विरेन्द्र सिंह रावत द्वारा चयनित विकासखण्ड प्रतापनगर के हेरवाल गांव का भ्रमण किया।

जबकि प्रवासी उत्तराखण्डी श्री बी.पी. अन्थवाल द्वारा चयनित विकासखण्ड भिलंगना के मंज्याडी व मुयालगांव, श्री महादेव सेमवाल द्वारा चयनित ग्राम मंज्याडी नैलचामी तथा श्री एम.पी. भट्ट द्वारा चयनित विकासखण्ड देवप्रयाग के भदरासू व झनौ में 09 अपै्रल तक समिति द्वारा भ्रमण किया जायेगा।

Related posts

गर्भवती हैं तो उठाइए टेलर्ड योग का लाभ – एम्स के आयुष विभाग में उपलब्ध है योग की सुविधा – प्रसव प्रक्रिया में सहायक है यह पद्धति

khabaruttrakhand

सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई आहूत, दिए गए ये निर्देश।

khabaruttrakhand

नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार जारी,अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights