khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

हमारा गौरव हमारी शान, शत प्रतिशत करे मतदान‘ थीम पर आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

जनपद टिहरी गढ़वाल में ‘हमारा गौरव हमारी शान, शत प्रतिशत करे मतदान‘ थीम पर आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।‘‘

बुधवार को श्रीदेव सुमन राजकीय जिला पुस्तकालय बौराड़ी नई टिहरी में अन्तर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस के मौके पर स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वहीं
उन्होंने सभी उपस्थितों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाते हुए आगामी सभी निर्वाचनों में निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही बच्चों को किताबों के महत्व और निर्वाचन संबंधी जानकारी दी।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी विजय तिवारी ने मतदाता जन-जागरूकता संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि कमियां सभी में कुछ ना कुछ होती हैं, परंतु सही विकल्प चुनना बहुत आवश्यक है।
कहा कि राष्ट्र के विकास में मजबूत लोकतंत्र की नींव जरूरी है, इसलिए सभी निर्वाचनों में मतदान को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सही प्रतिनिधि का चुनाव करें।

इस मौके पर विद्या सरोवर स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र दिव्यांशु कक्षा ने पुस्तक के महत्व के बारे में बताया कि आज के डिजिटल युग में मानव जितना टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो रहा है, उतना ही वह शारीरिक रूप से कमजोर हो रहा है।

सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल की 11वीं की छात्रा अक्षरा ने लोकतंत्र के मतदाता जागरूकता के विषय में जानकारी दी।

इस अवसर पर डीडीओ मो. असलम, सीआरसी आनन्द मणि पैन्यूली, जिला निर्वाचन कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सिंह, वरिष्ठ सहायक मनमोहन उनियाल सहित स्कूली बच्चें एवं अन्य मौजूद रहे।

Related posts

New Year 2024: Uttarakhand जश्न के लिए तैयार, टिहरी झील के किनारे सभी झोपड़ियाँ बुक; ये है रात

khabaruttrakhand

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त।

khabaruttrakhand

हाईटेक ई-लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का भंडार और शांत वातावरण में अध्ययन कर यहां संवारे विद्यार्थी अपना भविष्य।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights