khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

11.20 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को धरासू पुलिस ने किया गिरफ्तार।

11.20 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को धरासू पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सुभाष बडोनी उत्तरकाशी

एसपी उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को दिया गया 5 हजार का पुरस्कार।*

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान के अंतर्गत *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार* के नेतृत्व में थाना धरासू पुलिस की टीम द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये एक युवक को स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है।

*धरासू पुलिस टीम द्वारा जाल बुनते हुये चिन्यालीसौड पीपलमंडी ऑलवेदर तिराहा के पास से संजय भट्ट नाम के एक युवक को 11.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक पुलिस की चारधाम यात्रा में व्यस्थता का फायदा उठाना चाह रहा था, वह स्मैक को देहरादून से खरीदकर उत्तरकाशी में बेचने की फिराक मे था।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना धरासू पर *8/21 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* संजय भट्ट पुत्र स्व0 भीम भट्ट निवासी माण्डो,जसपुर उत्तरकाशी उम्र- 31 वर्ष।
*बरामद माल-* 11.20 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 3.5 लाख रु0)

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 तस्लीम आरिफ
2- कानि0 राकेश
3- कानि0 अनिल तोमर
4- कानि0 मनवीर
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये उत्साहवर्धन हेतु टीम को 5000 रु0/ के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।

Related posts

लापरवाही:- ईसीएचएस नई टिहरी में विगत कई दिनों से ठप्प पड़ा है रेफ़रल कार्ड रीडर मशीन का सर्वर , बीमार पूर्व सैनिकों एवं परिजनों की हो रही फजीहत।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री ने वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का किया उद्घाटन, क्षेत्र के विकास में की कई घोषणाएं।

khabaruttrakhand

नमो नवमतदाता सम्मलेन: CM Dhami बोले- सही जगह करें मतदान…आपके एक वोट से ही अयोध्या में विराजे हैं राम

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights