khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल ने संयुक्त रूप से किया लिटिगेशन शेड के कार्यों का शिलान्यास।

‘जिला न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल ने संयुक्त रूप से किया लिटिगेशन शेड के कार्यों का शिलान्यास।‘‘

मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर टिहरी गढ़वाल में जिला न्यायाधीश योगेश कुमार गुप्ता एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा विधि-विधान से लिटिगेशन शेड के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया गया। लिटिगेशन शेड के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को अनटाइड मद से वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धनराशि लागत 31 लाख से किया जायेगा।

इस मौके पर जिला न्यायाधीश योगेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बहुप्रतीक्षित काल के बाद तथा वास्तविक मांग लिटिगेशन शेड के कार्यों का आज शिलान्यास हुआ है।

वहीं उन्होंने कहा कि न्याय से संबंधित कार्यों को विपरीत परिस्थितियों में तथा विधि के दायरे में रहकर सयम से करना ही एक सामान्य मनुष्य से भिन्न करता है। कहा कि उनके द्वारा समन्वय बनाकर सभी समस्याओं को हल किये जाने के प्रयास किये गये। जिला बार एसोसिएशन और न्याययिक कार्यालय समन्वय बनाकर कार्य करें।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जिला न्यायाधीश के निर्देशन में यह कार्य किया जा रहा है।

अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई को लिटिगेशन शेड के सौंदर्यीकरण कार्य लम्बे समय तक चलने वाले तथा गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये गये। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कार्यों की देख-रेख करने को कहा गया।

इस अवसर पर अपर जिला जज नसीम अहमद, कुटुम्ब न्यायाधीश जज अब्दुल कय्यूम, मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट मिथलेश पाण्डेय, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन टिहरी अनिल शर्मा व सचिव सी.एस. राणा, न्याययिक मजिस्ट्रेट कुलदीप सजवाण, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक राम त्रिपाठी, सिविल जज (सीडी) मो. याकूब, अपर सिविल जज आफिया मतीन सहित अधिवक्ता जयप्रकाश पाण्डेय, देवेन्द्र दुमोगा, बीना सजवाण, राजपाल मियां, जगजीत सिंह नेगी, अमित उपाध्याय, रोशन आर्य आदि अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो एवं एसआईवी प्रतियोगिता के तीसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए पैराग्लाइडिंग पायलट एवं विभिन्न देशों से आए हुए पैराग्लाइडिंग पायलटो ने हवा में करतब बाजिया कर पर्यटकों को रोमांचित किया।

khabaruttrakhand

Haldwani हिंसा: CM Dhami ने पुलिस को बदमाशों के साथ कठोरता से निपटने के निर्देश दिए, कहा, कोई दंगाई बख्शा नहीं

cradmin

Uttarakhand : खिलाड़ियों को नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को वित्त और कार्मिक की मंजूरी, लाया जाएगा विधेयक

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights