khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं।

‘जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं।‘‘

टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल द्वारा सोमवार, 16 जून 2025 को जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जन सुनवाई की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों की 31 जन समस्याएं दर्ज की गई, जिनमें पुनर्वास, लोनिवि, नगरपालिका, जल संस्थान, विद्युत आदि शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करते हुए सीएम हेल्पलाइन और जनता दर्शन में प्राप्त लम्बित शिकायतों की भी समीक्षा की तथा सभी समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

जनता मिलन में दर्ज शिकायतों में विकास खण्ड भिलंगना की ग्राम पंचायत समणगांव निवासी इन्द्रदत्त सेमवाल द्वारा अवगत कराया गया कि धोपड़‌धार-समणगांव मोटर मार्ग पिछली आपदा सीजन से बड़े वाहनों हेतु अवरुद्ध है, जिसपर जिलाधिकारी ने ईई पीएमजीएसवाई को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

विकासखंड थौलघार की ग्राम पंचायत गैर नगुण निवासी जयेन्द्र सिंह पडियार द्वारा गैर नगुण में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पतियों के मरम्मत हेतु पूर्व में प्रेषित प्राकलन पर धनराशि आंवदित करने की मांग की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने डीडीएमओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

विकास खण्ड जाखगीधार की ग्राम पंचायत नन्दगांव निवासी विरेन्द्र दत्त द्वारा बताया गया कि टिहरी बांध परियोजना के तहत विस्थापन तथा भूमि की रजिस्ट्री होने के बाद भी भुगतान नहीं मिला है, जिस पर जिलाधिकारी ने टीएचडीसी के अधिकारियों को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

बौराड़ी निवासी आनन्द सिंह द्वारा सेक्टर–5 सी में सीवर लाइन अवरूद्ध होने की शिकायत पर अधि अभि. जल संस्थान को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए गए।

इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार, एसडीएम संदीप कुमार, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि मनोज बिष्ट, सीएमओ श्याम विजय, सीओ ओशिन जोशी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक/वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Related posts

डीएम टिहरी ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं‘‘ ‘‘जनता दरबार में 75 से अधिक आवेदन पत्र पंजीकृत।

khabaruttrakhand

Uttarakhand News: बिल्डरों पर लगाम…अब मालिकों की मर्जी बिना नहीं बदलेगा नक्शा, ये नियम किए गए तय

cradmin

Uttarakhand में सशक्त भू-कानून की तैयारी: भूमि खरीद से पहले सत्यापन की प्रक्रिया को तेजी से लागू करने की तैयारी में Dhami सरकार

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights