khabaruttrakhand
BLOGGERआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

राज्य सरकार के सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सेवा थीम के तहत विकास खण्ड मुख्यालय नरेन्द्रनगर में आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ ।

राज्य सरकार के सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सेवा थीम के तहत विकास खण्ड मुख्यालय नरेन्द्रनगर में आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा. देवेन्द्र भसीन (राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

वहीं उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा किए गए कार्यों को अपने अभिभाषण में व्यक्त किया तथा विकास खण्ड स्तर पर जन सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम में प्रशासक / निवर्तमान प्रमुख राजेन्द्र सिह भण्डारी द्वारा उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विगत 3 वर्षो में किए गए जन कल्याणकारी कार्यों का सम्बोधन किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन सेवा हेतु ग्राम्य विकास व पंचायत राज विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि/उधान विभाग द्वारा स्टाल लगाकर जन सुनवाई की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 76 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व अन्य विभागों द्वारा 100 से अधिक लोगों की जनसुनवाई कर निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, खण्ड विकास अधिकारी श्रुति वत्स व अन्य जन प्रतिनिधि शामिल रहे।

Related posts

boAt ने लॉन्च की पहली eSIM स्मार्टवॉच, मिलेगा बिल्ट-इन GPS और अन्य एडवांस्ड फीचर्स

cradmin

मुख्यमंत्री के द्वारा सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा हेलीपैड के लिए हेली सेवा का शुभारंभ, जोशियाड़ा में रू. 90.78 लाख की लागत से निर्मित हेलीपैड का भी लोकार्पण।

khabaruttrakhand

एम्स,ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह , पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए तकनीकि प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights