khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

कंचन समाजशास्त्र विषय की है प्रथम छात्रा , जिसने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर विभाग का बढ़ाया मान ।

‘‘राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी के समाजशास्त्र विभाग ने रचा इतिहास।‘‘

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी की समाजशास्त्र विषय की प्रतिभाशाली छात्रा कंचन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2025 समाजशास्त्र विषय से सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय एवं विभाग का गौरव बढ़ाया है।

कंचन समाजशास्त्र विषय की प्रथम छात्रा है जिसने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर विभाग का मान बढ़ाया है।

समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने इस उपलब्धि पर कंचन को बधाई देते हुए बताया कि कंचन ने निरंतर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ इस परीक्षा की तैयारी की, और आज उसका यह परिश्रम सफलता में परिणत हुआ है। यह न केवल कंचन की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हमारे विभाग के लिए भी एक गौरव का क्षण है।

डॉ. तनु मित्तल ने आगे कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा है, जो यह सिद्ध करती है कि यदि समर्पण और दिशा सही हो तो किसी भी शिखर को छूना संभव है।

समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मणिकांत शाह एवं डॉ. सोबन सिंह ने भी कंचन को इस उल्लेखनीय सफलता पर शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. तनु मित्तल, डॉ मणिकांत शाह और सोबन सिंह ने अन्य छात्र-छात्राओं से भी आग्रह किया कि वे समाजशास्त्र विषय को गहराई से समझें और इसे अपने कैरियर निर्माण का एक सशक्त माध्यम बनाएं।

उन्होंने यह भी बताया कि समाजशास्त्र विभाग विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन, शोध, एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगातार मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिबद्धता और योग्य मार्गदर्शन के साथ कोई भी विद्यार्थी उच्च उपलब्धियाँ हासिल कर सकता है।

Related posts

Samoon Foundation द्वारा संचालित Samoon Computer Training Institute (SCTI04), श्यामपुर फाटक, ऋषिकेश में सर्टिफिकेट वितरण समारोह सफलतापूर्वक किया गया आयोजित।

khabaruttrakhand

अतिक्रमण Breaking:-उत्तराखंड के इस जनपद में व्यापारिक प्रतिष्ठान तोड़े जाने पर व्यापारियों ने लगाए कई आरोप, किया गया पुतला दहन भी।

khabaruttrakhand

Uniform Civil Code (UCC): विशेषज्ञ समिति ने CM Dhami को सौंपी मसौदा रिपोर्ट, कल कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights