khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

काश्तकारों की वापस लौटती गाड़ियों को देख डीएम टिहरी ने रुकवाया अपना काफिला।” “डीएम द्वारा किया जा रहा है आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।”

“काश्तकारों की वापस लौटती गाड़ियों को देख डीएम टिहरी ने रुकवाया अपना काफिला।”

“डीएम द्वारा किया जा रहा है आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।”

धनोल्टी थत्यूड़ क्षेत्रान्तर्गत के काश्तकारों की सब्जियों की गाड़ियों को वापस लौटते देख जिलाधिकारी ने अपना काफिला रोककर काश्तकारों से की बातचीत।

काश्तकारों ने बताया कि वे निरंजनपुर सब्जी मंडी देहरादून में सब्जी की गाड़ियों को लेकर जा रहे थे, लेकिन मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग के कोठाल गेट के बंद होने के कारण गाड़ियां मसूरी से वापस थत्यूड़ आ रही हैं।

काश्तकारों की परेशानी को समझते हुए जिलाधिकारी ने देहरादून जिला प्रशासन से बातचीत कर क़िमाड़ी मोटर मार्ग के खुलने की स्थिति की जानकारी ली, जिसके कल तक खुल जाने की संभावना बताई गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि एनएच-707ए कैंपटी के पास बंद है तथा ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग भी खाड़ी के पास बार बार बंद हो रहा है।

जिलाधिकारी ने काश्तकारों का संपर्क नंबर लेते हुए क़िमाड़ी मोटर मार्ग के खुलते ही वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराने की बात कही गई।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने धनोल्टी से देहरादून जा रहे पर्यटकों को भी सड़कों की स्थिति से अवगत कराते हुए तथा समय को देखते हुए मसूरी या आस पास के सुरक्षित क्षेत्रों में ही ठहरने को कहा।

ईई लोनिवि थत्यूड़ सोनू त्यागी ने बताया कि सुवाखोली-अलमास-थत्यूड़-यमुना पुल-विकासनगर मोटर मार्ग खुला है, जो काफी लंबा पड़ जाएगा।

 

Related posts

उ०मु०वि०वि० अध्ययन केन्द्र 15029, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल) में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षांरम्भ कार्यक्रम (Induction Programme) का किया गया आयोजन।

khabaruttrakhand

पालना’ बना कामकाजी माताओं का भरोसेमंद सहारा* ‎ ‎*मुख्यमंत्री की पहल को टिहरी में मिल रहा धरातल पर आकार।

khabaruttrakhand

एम्स, ऋषिकेश के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights