khabaruttrakhand
Uncategorized

जिला चिकित्सालय बौराड़ी की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न।‘‘ ‘‘डीएम टिहरी ने जिला चिकित्सालय स्थित आयुर्वेदिक, होम्योपेथिक कार्यलयों का किया निरीक्षण।‘

‘जिला चिकित्सालय बौराड़ी की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न।‘‘

‘‘डीएम टिहरी ने जिला चिकित्सालय स्थित आयुर्वेदिक, होम्योपेथिक कार्यलयों का किया निरीक्षण।‘‘

आज बुधवार को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आहूत की गई। इस मौके पर जिला चिकित्सालय बौराड़ी नई टिहरी के कार्यालय प्रबन्धन, स्वास्थ्य उपकरण, फर्नीचर, कम्प्यूटर हार्डवेयर, लेखन सामाग्री, वाहन संचालन आदि के बजट प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक कार्यालयों का निरीक्षण भी किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि रोगियों को बेहत्तर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराये जाने हेतु सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुचारू हो। चिकित्सालय प्रबन्धन को लेकर प्रस्तुत किये गये विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने नई स्वास्थ्य मशीनों के प्रस्ताव खनिज न्यास में तथा कम्प्यूटर हार्डवेयर को सीएसआर मद में प्रस्तावित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने आयुर्वेदिक इलाज हेतु सीएमओ को आयुर्वेदिक विभाग के साथ बैठक कर आयुर्वेद के कुछ बेसिक टेस्ट की सूची बनाकर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा, ताकि उच्च स्तर से उनकी अनुमति लेकर रोगियों को उनकी इच्छानुसार सहुलियत मिल सके।

सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने जिला चिकित्सालय में मेडिकल स्टाफ की अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में सर्जन, फिजिशियन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं एनेस्थेटिस्ट दो-दो तथा आर्थोपेडिक सर्जन, पैथालॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन, वरिष्ठ दन्त शल्यक, मनोरोग विशेषज्ञ, बालरोग विशेषज्ञ एवं नेत्र सर्जन एक-एक कार्यरत हैं।

इसके साथ ही 05 चिकित्साधिकारी, 02 अन्य विशेषज्ञ एवं 01 परामर्शदाता दन्त है।

जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण सप्ताह में तीन दिन रेडियोलॉजिस्ट की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। विभाग द्वारा लगभग 25 मिनट में एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाती है।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित आयुर्वेदिक कार्यालय, होम्योपेथिक कार्यालय एवं ईसीएचएस पॉली क्लिनिक तथा चिकित्साल के समीप स्थित पार्किंग का निरीक्षण भी किया गया।

जिलाधिकारी ने आयुर्वेदिक कार्यालय में आयुर्वेद पंचकर्म केन्द्र, औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण कर पंचकर्मा चिकित्सा शुल्क की जानकारी लेते हुए औषधियों को रेण्डमली चैक किया।

वहीं होम्योपेथिक कार्यालय में जिलाधिकारी ने चर्म रोग चिकित्सा कक्ष, औषधि कक्ष आदि का निरीक्षण कर होम्योपेथिक अधिकारी को जनपद क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में वृहद् कैम्प लगाकर औषधि वितरण करवाने तथा रोगियों की सक्सेस स्टोरी उपलब्ध कराने को कहा गया।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत, सीएमएस डॉ. अमित राय, सांसद प्रतिनिधि रामलाल नौटियाल, विधायक प्रतिनिधि जयेन्द्र सिंह पंवार, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी आयुष विंग सिद्धि मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

Come Accedere a Goldbet: Guida Completa per l’Uso e Vantaggi

cradmin

Úžasný svět zahradnických pokladů: Pnoucí Rostliny v České Republice

cradmin

Wazamba kaszinó promóciók és az aktuális ajánlatok részletes bemutatása

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights