khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए Uttarakhand में BJP की तैयारी, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए Uttarakhand में BJP की तैयारी, इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Dehradun: लोकसभा चुनावों को लेकर Uttarakhand में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। अब भारतीय जनता पार्टी जनता को साधने के लिए अपने रणनीति को आखिरी रूप दे रही है। Dehradun BJP ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। ये सभी क्लस्टर प्रभारियों का सहयोग करेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने राज्य को दो क्लस्टर में बांटा है। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाली सीटों के क्लस्टर का जिम्मा कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत को सौंपा गया है, जबकि कुमांऊ मंडल की दो सीटों के क्लस्टर का जिम्मा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को दिया गया है।

इनको मिली अहम जिम्मेदारी

BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर अब लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए गए हैं। टिहरी लोकसभा क्षेत्र के लिए विनय रुहेला प्रभारी व शैलेंद्र सिंह बिष्ट सह प्रभारी और रमेश चौहान संयोजक बनाए गए हैं।

यहां भी बनाए गए नए प्रभारी

गढ़वाल सीट के लिए पुष्कर काला, हेमंत द्विवेदी व विजय कपरवाण, अल्मोड़ा के लिए सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा व शिव सिंह बिष्ट, नैनीताल के लिए बलवंत सिंह भौर्याल, राकेश नैनवाल व विवेक सक्सेना और हरिद्वार के लिए कुलदीप कुमार, आदित्य चौहान व डा जयपाल सिंह चौहान क्रमश: प्रभारी, सह प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री ने टिहरी में आपदा राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में प्रभावितों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल। आपदाग्रस्त गांव तिनगढ़ का किया स्थलीय निरीक्षण। पीड़ितों की समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री धामी ने आरुषि निशंक व उनकी टीम को दी बधाई, जाने कारण।

khabaruttrakhand

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री धामी पहुँचे न्याय कारी गोल्ज्यू के मंदिर , देश व प्रदेश के लोगों की खुशहाली की गोल्ज्यू देवता से की कामना ।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights