khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

इस विकास खण्ड कार्यालय में आयोजित दिव्यांग शिविर में 84 लोगों का पंजीकरण तथा 26 लोगों को कृत्रिम अंगों का वितरण।

‘‘विकास खण्ड कार्यालय कीर्तिनगर में आयोजित दिव्यांग शिविर में 84 लोगों का पंजीकरण तथा 26 लोगों को कृत्रिम अंगों का वितरण।‘‘

मंगलवार को समाज कल्याण विभाग टिहरी के तत्वाधान एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विकास खण्ड कार्यालय कीर्तिनगर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया।

शिविर का उद्घाटन विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी द्वारा किया गया।

शिविर में 84 लोगों का पंजीकरण तथा 26 लोगों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान ने बताया कि शिविर में 6 व्हीलचेयर, 12 छड़ी, 2 वाकर, 1 जोड़ी वैशाखी तथा 5 कान की मशीन का वितरण किया गया।

इस अवसर 32 दिव्यांग (मानसिक 03, हड्डि ऑर्थाे 13, आँख 09, कान 07) प्रमाण पत्र जारी किए गए।

5 यूडीआईडी कार्ड के आवेदन प्राप्त किये गये तथा 90 वृद्धा पेंशन, 02 किसान पेंशन, 86 विधवा पेंशन, 69 दिव्यांग पेंशन आदि का सत्यापन किया गया।

इस अवसर सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित राय, खंड विकास अधिकारी सुमनलता, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीषा तिवारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ सहायक चंद्रमोहन राणा एवं स्वास्थ्य विभाग डॉ. विनय, वरुण रावत, मोइन खान, वरिष्ठ सहायक रजत आदि उपस्थित रहे।

 

Related posts

यहाँ के चिकित्सकों ने निकाली हाथ में बनी 5.6 किलो की गांठ – पुनर्निमाण प्रक्रिया से किया धमनी और रक्त वाहिकाओं को स्थापित – बीमारी के चलते हाथ नहीं हिला पा रहा था 25 वर्षीय युवक।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 में लोगों की आवाजाही बढने से मेले की रौनक बढ़ी। अब तक हुई इतने रूपये की बिक्री।

khabaruttrakhand

जनता मिलन में सुनी गई 58 शिकायतें, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights