khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

डीएम टिहरी ने डीडीए के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण।

‘डीएम टिहरी ने डीडीए के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज सोमवार को नई टिहरी में जिला विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने हनुमान चौक के समीप सुमन पार्क के सौन्दर्यीकरण को लेकर किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण सामग्री की जानकारी लेते हुए संबंधित को कार्यों में प्रगति लाते हुए 09 नवम्बर तक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला अस्पताल बौराड़ी में बनाये जा रहे मदर फीडिंग रूम के कार्यों का निरीक्षण करते हुए फीडिंग रूम में फर्नीचर, पर्दे, डायपर चेंजिंग, वाशबेसिन, वॉल पेंटिंग, बैनर, स्टीकर आदि लगाए जाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने रा.प्रा.वि. सेमल तप्पड़, कैमसारी बौराड़ी में पार्क सौन्दर्यीकरण र्को लेकर किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत तीनों तरफ से फेंसिंग करने तथा अप्रोच मार्ग पर लगी रेलिंग का रंग रोगन करने को कहां।

अवगत है कि जिलाधिकारी ने साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के दौरान रा.प्रा.वि. सेमल तप्पड़ के स्कूली बच्चों एवं क्षेत्र के बच्चों के खेलने के लिए पार्क का सौन्दर्यीकरण करने के निर्देश दिए थे।

सहायक अभियंता डीडीए ने बताया कि पार्क को समतल कर पार्क में 05 झूले (डबल स्विंग, सी शॉ स्विंग, स्प्रिंग राइडर, मेरी गो राउंड, स्ट्रेट स्लाइड), बैंच, घास लगाया जाएगा।

इस दौरान सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमएस शैलेन्द्र बर्थवाल, डीडीए से सहायक अभियंता पंकज पाठक एवं जेई सूरज जोशी, ठेकेदार अमरजीत भंडारी आदि अन्य मौजूद रहे।

 

Related posts

मुख्यमंत्री निर्देशानुसार, प्राकृतिक आपदा के कारण हुई क्षति के आंकलन को लेकर हुई बैठक।

khabaruttrakhand

UKSSSC: हो जाएं तैयार…Uttarakhand में 12th Pass युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

khabaruttrakhand

Rudrapur: कांस्टेबल Naresh Joshi को ‘जीवन रक्षा पदक’ से नवाजा गया, जिन्होंने खतरनाक गैस रिसाव में अपनी जान की परवाह किए बिना 25 जिंदगियां बचाईं

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights