khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत 31 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर।

  • मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत 31 वरिष्ठ नागरिकों को भेजा गया श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर**

जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी एस.एस. राणा ने बताया कि उत्तराखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना मातृ पितृ  तीर्थाटन  योजना के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के  देवप्रयाग विकासखंड के 10 पुरुष एवं 21 महिलाओं सहित कुल 31 वरिष्ठ नागरिकों को कल शनिवार को 4 दिवसीय निशुल्क यात्रा पर श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर भेजा गया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग विनोद सिंह  बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दसौली करम सिंह गोसाई, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष  विजय सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान चाका पिछवाड़ा अमिता सेमवाल, ग्राम प्रधान अमिल्डा दिनेश डंगवाल द्वारा तीर्थ यात्रियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ यात्रा की भोजन एवं आवास व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह में की जा रही है। इसके साथ ही वाहन व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा उपलब्ध  कराई गई। तीर्थ यात्रियों में  देवप्रयाग विकासखंड के ग्राम  चाका पिछवाड़ा, ग्राम डोभ, ग्राम अमिल्डा के स्थानीय निवासी सम्मिलित है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले सेम मुखेम से वरिष्ठ नागरिकों के एक दल को भेजा गया। इसी प्रकार आगामी 18 तारीख को एक दल को घनसाली ब्लॉक से भेजा जाएगा।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग से मनोज बिजलवान, उमेद सिंह राणा, दरमियान सिंह नेगी आदि अन्य मौजूद रहे।

 

Related posts

एम्स,ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वावधान में सिम्युलेशन बेस्ड लर्निंग वर्कशॉप का किया गया आयोजन , एमएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग।

khabaruttrakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां 72वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का किया शुभारंभ; इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में ₹4.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित उप संभागीय परिवहन कार्यालय भवन का किया लोकार्पण।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले अड़तालीस घंटों की कालावधि के दौरान सार्वजनिक सभाओं का प्रतिषेध कर धारा 144 लागू करने के आदेश निर्गत,जाने अधिक।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights