khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

बुधवार जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नक्शा प्रोजेक्ट की हुई बैठक।

“नक्शा प्रोजेक्ट की बैठक हुई संपन्न”

बुधवार जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नक्शा प्रोजेक्ट की बैठक आहूत हुई।

बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत टिहरी गढ़वाल में चयनित नरेंद्रनगर क्षेत्र की भूमि का आधुनिक तकनीक आधारित सर्वे किया जाना है।

परियोजना के अनुसार लगभग 15 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा मानचित्र उपलब्ध कराए जाने के उपरांत ग्राउंड-आधारित सर्वे कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

जिलाधिकारी टिहरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानचित्र उपलब्ध होने तक सभी आवश्यक ट्रेनिंग एवं तकनीकी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्य आरंभ होते ही सर्वे को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा सके।

इस बैठक में सर्वे ऑफ इंडिया से ऑफिसर सर्वेयर अनिल कुमार सहित राजस्व विभाग टिहरी के लोग, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, तहसीलदार अयोध्या उनियाल एवं संबंधित उपस्थित रहे।

 

Related posts

विशेष अभियान 6.0 के तहत बौराड़ी में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

khabaruttrakhand

जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा जाख तिराहे के पास 31 मार्च, 2025 को हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु की गयी समिति गठित।

khabaruttrakhand

कन्धे से निकाला 6.6 किलो का टयूमर – 2 साल से थी सूजन, दर्द ज्यादा बढ़ने पर एम्स पहुंचा मरीज – सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने पाई सफलता।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights