khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जौनपुर ब्लॉक से 36 वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर धाम यात्रा पर रवाना।

दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जौनपुर ब्लॉक से 36 वरिष्ठ नागरिक जागेश्वर धाम यात्रा पर रवाना”

उत्तराखण्ड सरकार की महत्वपूर्ण योजना दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत आज दिनांक 15.12.2025 को जनपद टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के नैनबाग क्षेत्र के ग्राम टटोर, ग्राम जयन्द्वार मल्ला, ग्राम मोंगी, ग्राम पन्तवाडी, ग्राम चिलामु, ग्राम मैर, ग्राम बाण्डासारी, ग्राम टंडान गांव, ग्राम पाब, ग्राम मुनोगी क्षेत्र के पंजीकृत 36 पुरूष वरिष्ठ नागरिकों को चार दिवसीय श्री जागेश्वर धाम की यात्रा पर भेजा गया है।

पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ यात्रियों की भोजन, आवास एवं गाईड की व्यवस्था गढवाल एवं कुमांऊ मण्डल विकास निगम के स्तर से करवाई गयी है तथा परिवहन व्यवस्था, परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गई।

यात्रा को क्षेत्र पंचायत सदस्य जयद्वार मल्ला, मजु पवार, ग्राम प्रधान पाब सुरेश कैन्तुरा, पूर्व ग्राम प्रधान चिलागु रणवीर सिह राणा एव पूर्व ग्राम प्रधान जयद्वार मल्ला, राम प्रसाद बिजल्वाण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी टिहरी सोबत सिंह राणा ने अवगत कराया गया है कि इससे पूर्व एक यात्रा की बस प्रतापनगर ब्लॉक से, एक यात्रा की बस जागणीधार ब्लॉक से तथा एक यात्रा की बस देवप्रयाग ब्लॉक से भेजी गयी है, और आगे भी अन्य ब्लॉको से यात्रा की बसे भेजी जायेंगी।

 

Related posts

Uttarakhand: ढाई साल की बच्ची इन्फ्लुएंजा-ए के साथ ही एच-1 एन-1 पॉजिटिव, दून अस्पताल में किया गया आइसोलेट

cradmin

राफ्टिंग ब्रेकिंग:-सोशल मीडिया पर राफ्टिंग गाइड व पर्यटकों के बीच मारपीट के वायरल वीडियो पर कार्यवाही, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

khabaruttrakhand

हेल्थ एंड वैलनेस :-युवाओ में बढ़ रहा तनाव, जाने इसके जोखिम एवम इससे बचने के उपाय, जाने इंडस्ट्री के एक्सपर्ट से 8 सवाल-जवाब में । #Health and wellness

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights