khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न”

“सेंसिटिव क्षेत्रों में निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश”

आज बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में निरीक्षण की आवृत्ति बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि पीसीपीएनडीटी अधिनियम का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय द्वारा जनपद के लिंगानुपात, अल्ट्रासाउंड केंद्रों तथा रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

वहीं उन्होंने अवगत कराया कि वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक जनपद के लिंगानुपात में सुधार (वृद्धि) दर्ज की गई है, जो जागरूकता एवं सतत निगरानी का सकारात्मक परिणाम है।

बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा घनसाली क्षेत्र में पूर्व में स्मृति नर्सिंग होम एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का लाइसेंस सीज किए जाने के प्रकरण पर चर्चा की गई। सदस्यों ने मौके पर किए गए निरीक्षण के आधार पर शैक्षिक योग्यता के मानकों के पूर्ण न होने की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने समिति को पुनः निरीक्षण कर विस्तृत जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित केंद्र में सीसीटीवी कैमरे एवं अटेंडेंस रिकॉर्ड की जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में एसीएमओ डॉ. चंदन मिश्रा, एसीएमओ डॉ. बृजेश डोभाल, डॉ. गौरव, तनुजा रावत, एनजीओ सदस्य स्वराज पंवार, रुचिता जुयाल, रंजिता थपलियाल, मनोज नकोटी एवं सुशील उपस्थित रहे।

 

Related posts

CM Dhami: गृह जनपद पिथौरागढ़ में दिखा CM Dhami का अलग अवतार, चलाया चरखा; सिल पर पीसा नमक

cradmin

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं।‘‘ ‘मुख्यमंत्री के आदेशानुसार, जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी गई जन भावनाएं, तत्काल कार्रवाई का आश्वासन’।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-हाईकोर्ट ने नैनी झील में कूड़ा करकट एकत्र होने लिया स्वतः संज्ञान , नगर पालिका के एसडीएम, ईओ,व कोतवाल को किया तलब।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights