khabaruttrakhand
उत्तराखंड

CM Dhami: गृह जनपद पिथौरागढ़ में दिखा CM Dhami का अलग अवतार, चलाया चरखा; सिल पर पीसा नमक

CM Dhami: गृह जनपद पिथौरागढ़ में दिखा CM Dhami का अलग अवतार, चलाया चरखा; सिल पर पीसा नमक

Pithoragarh: गृह जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami काफी सहज नजर आए। मंगलवार को देव सिंह मैदान में उन्होंने धारचूला की व्यास और दारमा घाटी के वाइब्रेंट विलेज से आई महिलाओं के साथ बागेश्वरी चरखे और कतली में ऊन की कताई की।

रांच में पारंपरिक रूप से बनने वाला दन (कालीन) की बिनाई भी की। इतना ही नहीं दही मथने वाले बिंडा (लकड़ी का मटका) में फिरका चला कर मठ्ठा बनाया और उसका स्वाद भी लिया। जिसके लिए CM ने स्वयं ही सिलबट्टे पर पहाड़ी हरा नूण (नमक) पीसा। जाराजिबली से पहुंचे विशाल नगाड़े को भी बजाया।

CM Dhami ने भेंट किये स्वीकृति पत्र

मुख्यमंत्री Dhami ने दीदी-बैंणी महोत्सव के दौरान बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यावसायिक भूखंड आवंटन के स्वीकृति पत्र भेंट किए। इस मौके पर पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन की काफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। साथ ही मिलेट से निर्मित भिटोली का भी शुभारंभ किया।

यहां की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने नगर से लगे दो प्रमुख मंदिर चटकेश्वर और देवलसमेत जाकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ सांसद अजय टम्टा, विधायक विशन सिंह चुफाल, फकीर राम टम्टा, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, दायित्वधारी राज्यमंत्री गणेश भंडारी, पूर्व मंत्री बलवंत भौंर्याल, ब्लाक प्रमुख सुनीता कन्याल, बबीता चुफाल, विनीता बाफिला, अर्चना गंगोला व भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

सुरेश जोशी के आवास पर गए CM Dhami

CM BJP प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के आवास पर भी गए। उन्होंने बीते दिनों जोशी के पिता श्याम दत्त जोशी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। महोत्सव में राम नाम की गूंज पिथौरागढ़ दौरे पर आए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के कार्यक्रम में राम नाम की गूंज रही। रोड शो से लेकर महोत्सव स्थल तक प्रभु श्रीराम के जय जयकार से वातावरण गुंजायमान रहा।

22 जनवरी को घर-घर दीपोत्सव बनाने की अपील

CM Dhami ने सभी से 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन घर-घर में दीपोत्सव मनाने और मंदिर में भजन-कीर्तन कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का गुणगान करने का आह्वान किया। महोत्सव में सांस्कृतिक दलों की ओर से रामभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा सुंदर रामलीला का मंचन किया गया।

राम दरबार में टेका मत्था

महोत्सव स्थल में भव्य राम दरबार भी सजाया गया था। रोड शो के बाद CM ने सर्वप्रथम राम दरबार में मत्था टेका। सभी पात्रों का टीका लगाया और पुष्पवर्षा के साथ आरती उतारकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्य मंच पर मां दुर्गा के नौ रूपों को धारण की हुई नौ कन्याओं का पूजन भी किया।

Related posts

इस केन्द्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय स्तरीय मोनिटरिंग समिति की बैठक की गई आहूत।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-एम्स’ की मदद से घर वापस लौटा ’हिमांशु’ 22 दिनों से लापता था 14 वर्ष का नाबालिग

khabaruttrakhand

जनता दरबार:- जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड नई टिहरी का जनता दरबार कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights