khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

यहाँ पुलिस को मिली बड़ी सफलता नशे के कारोबार में लिप्त दो तस्करों को लगभग 62 लाख की कीमत की 207 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार। एसएसपी ने दिया इनाम।

स्थान। नैनीताल।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता नशे के कारोबार में लिप्त दो तस्करों को लगभग 62 लाख की कीमत की 207 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार। एसएसपी ने दिया इनाम।
रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में पुलिस ने नशे के तस्करों को जड़ से उखाड़ने की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के संकल्प को पूरा करने के लिए एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी०, व उनकी टीम ने जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो स्मैक तस्करों को 207 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए के आसपास होगी।

अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्तगणों1. धनपाल पुत्र रामसहाय निवासी जवाहर ज्योती दमुवाढुगा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल के कब्जे से 125 ग्राम स्मैक

तथा रामचन्द्र s/oलीलाधर R/O भेटाखास थाना कटरा तहसील तिलहर शाहजहांपुर उ0प्र0 से 82 ग्राम स्मैक कुल 207 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना मुखानी में NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक की लत के आदि है और अपनी जरूरत पूरा करने के लिए स्मैक लाते हैं और बेचते हैं।

आपराधिक इतिहास अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

बरामदगी
207 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 62 लाख)

पुलिस टीम।
उ0नि0 वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी RTO)
का0 धीरज सुगड़ा(थाना मुखानी)
का० बंशीधर जोशी(थाना मुखानी)
का० भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)
का० संतोष बिष्ट(SOG)
का0 अरुण राठौर(SOG
इस दौरान एसएसपी डॉ0 मंजू नाथ टीसी ने पुलिस टीम की हौसलाअफजाई करते हुए 2,000 रु के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Related posts

स्वीप गतिविधियों के तहत जनपद में मतदान प्रतिशत को बढाये जाने के समबन्ध में इस विधान सभा क्षेत्र में जन जागरूकता एवं मतदान शपथ कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-कुमाऊं विश्वविद्यालय की शोधकर्ता चेतना तिवारी का विदेश में साइंटिस्ट पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:- घनसाली में यहां सड़क के कार्यो में हो रहा था घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग, स्थानीय लोगों ने कार्य करवाया बंद।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights