khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीस्टोरी

जिलाधिकारी टिहरी द्वारा राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का किया गया निरीक्षण।

  • “जिलाधिकारी टिहरी द्वारा राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का किया गया निरीक्षण”

शुक्रवार जनपद टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान समाधान पोर्टल अनुभाग, शिकायत प्रकोष्ठ, सीआरए, नजारत सेक्सन, सीएम राहत कोष, जिला खनिज फाउंडेशन, जिला खनिज न्यास प्रकोष्ठ, अल्प बचत अनुभाग, भूलेख अधिष्ठान, राजस्व अभिलेखागार कक्ष आदि सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी ने नए स्टाफ को कार्यों की उचित एवं प्रभावी ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों को समय पर संबंधित विभागों को ट्रांसफर कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रकरण जो किसी भी उप-जिलाधिकारी स्तर पर तीन माह से अधिक समय से लंबित हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग कर संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान कार्यालयीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थिति रजिस्टर, पटल व्यवस्था, डाक प्रबंधन, नोटिस बोर्ड, फायर एक्सटिंग्विशर की एक्सपायरी तिथि, टीए बिल, सर्विस बुक सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं फाइलों का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मालखाने का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। तत्पश्चात राजस्व अभिलेखागार कक्ष एवं हॉल में रखे गए खाता-खतौनी सहित अन्य राजस्व अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

 

Related posts

Uttarakhand: जिसमें दम हो, मैदान में आ जाएं: PM Modi का Doon शिखर सम्मेलन से संदेश…Dhanna Seths को लेकर जानें क्या बोले

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-भारतीय स्टेट बैंक ने 1 सितंबर, 2023 को एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरू, हज़ारो में है पदों की संख्या।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों के लिए राहतभरी की खबर…हड़ताल की अवधि का नहीं कटेगा मानदेय, पढ़ें पूरी खबर

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights