khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-सूबे के मुख्यमंत्री ने इस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र।

देहरादून:- सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित सभी सहायक अभियोजन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने आपको ऐसा कार्य क्षेत्र दिया है जिसमें कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे।

वहीं अपने कार्य क्षेत्र में आने वाली चुनौती का सामना जिम्मेदारी पूर्वक निभाएंगे ।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सेवा का अवसर मिलना सबके लिए सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावकों , गुरुजनों और मार्गदर्शकों को भी बधाई दी एवं उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की सफलता के लिए इन सब लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों पर जन सेवा की अहम जिम्मेदारी है।

ऐसे में उम्मीद की जाती है कि सभी अपने कार्यक्षेत्र में पूर्णता जिम्मेदारी भाव के साथ कार्य करेंगे।

ऐसे में सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी है कि सभी सच्चे और अच्छे मन से कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यार्थियों से कहा कि इससे और बड़ी आत्म संतुष्टि मिलती है।

Related posts

समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली से कोलोरेक्टल कैंसर से बचाव संभव कैंसर जनजागरुकता माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉ. अमित सहरावत की राय।

khabaruttrakhand

जागरूकता से ही होगा सर्वाइकल कैंसर का उन्मूलन, 30 से अधिक उम्र की महिलाओं को स्क्रीनिंग करवाने की सलाह एम्स ऋषिकेश में आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम।

khabaruttrakhand

Uttarakhand Pakhro Range Scam: ED के सामने पेश नहीं हुईं हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसांई, जारी हो सकता है दूसरा समन

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights