khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवर

जिला प्रशासन ने पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस की कालाबाजारी की अवैध संग्रहण एवं दुरुप्रयोग रोकने हेतु नोडल अधिकारी नामित किए।

*टिहरी गढ़वाल:- जिला प्रशासन ने पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस की कालाबाजारी की* *अवैध* **संग्रहण एवं दुरुप्रयोग रोकने* *हेतु नोडल अधिकारी नामित किए*

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने वर्तमान खाड़ी देशों उत्पन्न परिदृश्य के दृष्टिगत पेट्रोलियम पदार्थों के कालाबाजारी, अवैध संग्रहण एवं दुरुप्रयोग रोकने के दृष्टिगत जनपद टिहरी गढ़वाल मे नोडल / सहायक नोडल अधिकारी नामित किये ।

अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह नोडल अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल व जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी ब्रिजेश भट्ट तथा डिवीजनल हेड (एल०पी०जी०-एस) आई०ओ०सी०एल० द्वारा नामित सक्षम अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है । वहीं जिलाधिकारी ने त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) का गठन कर सम्बन्धित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तथा सम्बन्धित पूर्ति निरीक्षक को नियुक्त कर नियमित निरीक्षण / प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए ।

साथ ही उन्होंने कहा कालाबाजारी रोकने के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र नई टिहरी (टि०ग०) में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जिसमें शिकायतकर्ता दूरभाष नम्बरों :-

*01376-234793, 01376-233433,* *9456533332, 8126268098,*
*7465809009, 7983340807 तथा तेल* *कंपनियों के नम्बर 18002333555*
पर शिकायत दर्ज करा सकते है ।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि अब तक निरीक्षण दल द्वारा गैस गोदाम पर 50, पेट्रोल पम्प 28, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर 164 सहित एक सप्ताह के भीतर 242 निरीक्षण कर 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए ।

 

Related posts

कार्यवाही:- लापरवाही बरतने पर वन विभाग के 10 कार्मिकों को किया गया निलंबित, आग लगाने में संलिप्त तत्वों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश।

khabaruttrakhand

जनपद टिहरी की 03 विधान सभाओं में तैनात 233 वेब कास्टिंग कार्मिकों द्वारा लिया गया प्रशिक्षण।

khabaruttrakhand

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के सोशल आउटरीच सेल द्वारा स्थानीय जनमानस एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर मनाया गया हरेला पर्व।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights