khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिविशेष कवरस्टोरी

आवासीय बालक क्रिकेट छात्रावास के प्रतिभावान खिलाड़ी गुरजीत सैनी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम किया गौरवान्वित ।

जिला खेल कार्यालय, नरेन्द्र नगर टिहरी गढ़वाल के अधीन संचालित आवासीय बालक क्रिकेट छात्रावास के प्रतिभावान खिलाड़ी गुरजीत सैनी ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

जिला क्रीड़ाधिकारी टिहरी गढ़वाल, दीपक रावत ने बताया कि गुरजीत सैनी का चयन स्कूल नेशनल अण्डर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु उत्तराखण्ड टीम में हुआ तथा प्रतियोगिता दिनांक 26 अप्रैल, 2026 से 01 मई, 2026 तक तेलंगाना में आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखण्ड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। इस उपलब्धि में गुरजीत सैनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
गुरजीत सैनी ने दिनांक 09 जुलाई, 2025 को जिला खेल कार्यालय, नरेन्द्र नगर के आवासीय क्रिकेट छात्रावास में प्रवेश लिया है, तथा वर्तमान में वे अपनी शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज, नरेन्द्र नगर से प्राप्त कर रहे हैं इसी वर्ष उन्होंने कक्षा 11 उत्तीर्ण कर 12 वीं कक्षा में अध्ययन हैं।
उन्होंने बताया कि उप क्रीड़ाधिकारी रितु जैन द्वारा छात्रावास में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों को नियमित रूप से क्रिकेट का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

उनके मार्गदर्शन में गुरजीत सैनी के खेल तकनीकी, रणनीति एवं बल्लेबाजी कौशल में निरंतर निखार आया है, जिसका परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता के रूप में सामने आया है।

Related posts

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर धराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-आपदा सचिव ने किया आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” पहुंची उत्तरकाशी, लोगों का मिल रहा भरपूर सहयोग।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights