khabaruttrakhand
BLOGGERDelhi NCRआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

चारधाम यात्रा मार्ग पर बने इस बोटिंग प्वाइंट पर भी पर्यटक अब साहसिक खेलों का आनंद ले सकेंगे।

नंदगांव बोटिंग प्वाइंट से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा’

टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के सहयोग से जाखणीधार ब्लॉक के नंदगांव बड़कोट में नया बोटिंग प्वाइंट बनकर हुआ तैयार।

चारधाम यात्रा मार्ग पर बने इस बोटिंग प्वाइंट पर भी पर्यटक अब साहसिक खेलों का आनंद ले सकेंगे।

यहां पर मोटर बोट, स्पीड बोट,जेटस्की, बनाना राईट और बंपर राईट आदि का संचालन किया जाएगा।

मंगलवार को टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर बोटिंग प्वाइंट का शुभारंभ किया।

वहीं उन्होंने कहा कि जिले के अन्य स्थानों को भी विकसित किया जाना चाहिए और बोटिंग प्वाइंट में पानी, लाइट, प्रतिक्षालय, चेंजिंग रूम, सड़क पर सीसी की जानी चाहिए और उनका प्रयास है कि कोटी कालोनी के साथ ही नंदगांव बड़कोट,डोबरा,सांदणा में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाए, ताकि अधिकाधिक पर्यटन यहां आ सके।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रशासक सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, एडीबी के परियोजना प्रबंधन आशीष कठैत, हर्षमणी सेमवाल, विजय हटवाल, प्रदीप भट्ट,अमर सिंह खरोला,जगवीर खरोला, जसपाल पंवार, प्रदीप पोखरियाल,अंकित खरोला, सुरेन्द्र दत्त,चेतन दास आदि मौजूद थे।

Related posts

उत्तराखण्ड राज्य से म्यांमार में निवासरत नागरिकों के सम्बन्ध में।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-चकाचक होंगी शहर की सड़कें, पक्के होंगे रास्ते -अनिता ममगाई*

khabaruttrakhand

Lok Sabha Elections 2024: हरिद्वार सीट पर Harish Rawat का दावा! बेटे भी टिकट दौड़ में शामिल

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights