khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवरस्वास्थ्य

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग सर्विसेज एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह- 2026 का पर्यावरण के संरक्षण -संवर्धन के संदेश के साथ विधिवत शुभारंभ।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग सर्विसेज एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह- 2026 का पर्यावरण के संरक्षण -संवर्धन के संदेश के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया।

इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ. ) मीनू सिंह ने पौधरोपण अभियान से सप्ताह की शुरुआत कर संदेश दिया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर पर्यावरण का होना नितांत आवश्यक है, लिहाजा धरती को पेड़-पौधों से आच्छादित करने का सभी को नैतिक संकल्प लेना चाहिए।

संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि निदेशक एम्स प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नर्सें मरीजों की आवश्यकताओं को समझते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर बेहतर रोगी देखभाल सुनिश्चित करती हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

इस अवसर पर संस्थान के संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रोफेसर (डॉ. ) सौरभ वार्ष्णेय, चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर (डॉ.) बी. सत्यश्री, मुख्य नर्सिंग अधिकारी डॉ. अनीता रानी कंसल, फैकल्टी सदस्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग डॉ. ज़ेवियर बेल्चियल, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि कुमार, वित्त एवं मुख्य लेखा अधिकारी श्री चंद राम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री मुकेश पाल, लेखा अधिकारी श्री कपिल जोशी, कार्यवाहक कार्यपालक अभियंता श्री महावीर जी सहित नर्सिंग कॉलेज के संकाय सदस्य, सभी उप नर्सिंग अधीक्षक, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कार्यालय कार्मिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में डीएनएस श्री कमलेश चंद्र भैरवा, फैकल्टी कॉलेज ऑफ नर्सिंग श्री मनीष शर्मा, एएनएस श्री आशुतोष शर्मा, एएनएस श्री डीसी मीणा, एएनएस श्री श्रीनाथ, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी श्री रामकुमार, सुश्री आस्था (नर्सिंग ट्यूटर), श्री रविन कुमार बिश्नोई (SNO), सुश्री पल्लवी गौतम (SNO), श्री मोहित कुमार शर्मा (SNO) सहित आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related posts

मुख्य सचिव ने सचिवालय में नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनहित में किए गए अभिनव प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी आयोग को|

khabaruttrakhand

Uttar Pradesh के राज्यपाल Jagdeep Dhankhar महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर Haridwar में Gurukul Kangri University में

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री करेंगे एम्स के ’ट्रॉमा रथ’ को रवाना, राज्य के विभिन्न कॉलेजों और अस्पतालों में पहुंचेंगे एम्स के ट्रॉमा विशेषज्ञ। जाने इससे जुड़ी अन्य बातें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights