khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवर

जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ*

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28 जून 2026 को जिला चिकित्सालय, बौराड़ी (नई टिहरी) में अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित राय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश भट्ट, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी चन्द्र प्रकाश भट्ट सहित जिला चिकित्सालय की एएनएम, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

हार्टी टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, रामगढ़ बनेगा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र – अजय भट्ट।

khabaruttrakhand

यहाँ जिलाधिकारी ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं के सत्यापन के लिए शुरू किए गए अभियान को सही व समयबद्ध ढंग से संपादित करने के साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को अविलंब पूरा करने और वन भूमि की स्वीकृति के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कराने के दिए निर्देश।

khabaruttrakhand

आगे की चुनौतियाँ: 12 मुद्दे जो नए साल 2024 में Uttarakhand में CM Dhami के प्रशासनिक कौशल की परीक्षा लेंगे

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights