khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवर

कीर्तिनगर में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश।

*कीर्तिनगर में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों पर डाला गया प्रकाश*

प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सरकार के सफलतम पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज सोमवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड कीर्तिनगर में “राज्य में आधारभूत संरचना—रेल, सड़क, रोपवे, उड़ान योजना एवं अन्य बृहद विकास परियोजनाएं” विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा की गई। इस अवसर पर संजय नेगी (दर्जा राज्य मंत्री), सोना सजवाण (दर्जा राज्य मंत्री), विनोद सुयाल (दर्जा राज्य मंत्री), ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग विनोद विष्ट, नगर पंचायत कीर्तिनगर के अध्यक्ष डॉ. राकेश मोहन मैठाणी, नगर पंचायत देवप्रयाग के अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं आमजन सहित लगभग 500 लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा विगत पाँच वर्षों में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया, साथ ही पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन जनोपयोगी रहा, जिसकी आमजन एवं जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। उपस्थित लोगों ने सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री Ajay Bhatt और UP के उपमुख्यमंत्री ने Haridwar में स्वामी राजराजेश्वर आश्रम से आशीर्वाद लिया

khabaruttrakhand

ब्रेकिंगः-प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री धामी ने गोलज्यू मन्दिर घोड़ाखाल में प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना।

khabaruttrakhand

Uttarakhand के 1500 श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन से Ayodhya पहुंचाएगी विश्व हिंदू परिषद, Ramlala के दर्शन के लिए सबसे पहले करेंगे

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights