khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

मेरा युवा भारत के वार्षिक कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित।

मेरा युवा भारत के वार्षिक कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित*

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मेरा युवा भारत (MY Bharat) के वार्षिक कार्ययोजना के संबंध में बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिला युवा अधिकारी आशीष पंत ने माई भारत की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि अब तक देशभर में 2.2 करोड़ से अधिक युवा माई भारत प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हो चुके हैं तथा 3.5 लाख से अधिक यूथ क्लब देशभर में गठित किए जा चुके हैं।

उन्होंने माई भारत के तीन प्रमुख स्तंभों—रचनात्मक सहभागिता, युवा-नेतृत्व आधारित जनजागरूकता एवं प्रसार तथा निर्णय निर्माण—की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, मार्गदर्शन (मेंटरशिप) तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

बैठक में माई भारत पोर्टल एवं ऐप के विभिन्न फीचर्स के साथ-साथ विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम, बजट क्वेस्ट, माई भारत इंटर्नशिप प्रोग्राम तथा यंग लीडर्स डायलॉग सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि माई भारत प्लेटफॉर्म पर 15 से 29 वर्ष के युवा (युवक–युवती) पंजीकरण करा सकते है तथा आगामी मेगा आयोजनों में युवाओं की सहभागिता कैसे सुनिश्चित की जाएगी।

जिला युवा अधिकारी ने अवगत कराया कि 23 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक नशा मुक्त अभियान संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक माई भारत पंजीकरण अभियान पहले से संचालित है, जिसके माध्यम से अधिकाधिक युवाओं को प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने निर्देश दिए कि माई भारत की वार्षिक कार्ययोजना का विस्तृत कैलेंडर तैयार कर सभी शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित विभागों को उपलब्ध कराया जाए, ताकि कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके। उन्होंने माई भारत के प्रचार हेतु एक संक्षिप्त वीडियो तैयार कर प्रतिभागियों तक साझा करने तथा उसमें संपर्क विवरण भी शामिल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा विभागीय गतिविधियों को नियमित रूप से माई भारत ऐप पर अपलोड करें।

बैठक में शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान, समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा, लीड बैंक मैनेजर मनीष मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के द्वारा कराये जा रहे निर्माण कर्यो, केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकरी योजनाओं एवं ई-ओफिस, सीएम हेल्पलाईन पर हो रही शिकायतों का निस्तारण तथा जिला योजना की समीक्षा की।

khabaruttrakhand

दुःखद हादसा:-आग लगने से 10 लोगों की मौत की , मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का एलान।

khabaruttrakhand

6 वर्ष से लापता युवक को टिहरी पुलिस ने मिलाया परिजनों से।युवक 6 साल पहले घर से नाराज होकर चला गया था।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights