khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल, टिहरी गढ़वाल में धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ।

स्वतंत्रता दिवस समारोह
स्थान: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल, टिहरी गढ़वाल
दिनांक: 15 अगस्त 2026
अवसर: स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त 2026 को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल, टिहरी गढ़वाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे प्रभात फेरी से हुआ।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में भाग लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों एवं गीतों के माध्यम से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।

प्रभात फेरी के पश्चात प्रातः 7:50 बजे विद्यालय परिसर में प्राचार्य श्री मोहित कुमार द्वारा झंडारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति से गूंज उठा l प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, त्याग और अदम्य साहस को नमन करने का अवसर हैl जिन्होंने हमें अग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया l हमें अपने देश की एकता, अखंडता ,शांति और समृद्धि को बनाए रखने के लिए ईमानदारी से कार्य करना होगा l 

इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ  दीप प्रज्वलन के साथ किया गया विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविताओं एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया l

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना रहा। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया l इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण श्री अनिल कुमार रावत, श्री सत्येंद्र सैनी, श्री के.के.यादव, श्री मोहसिन खान, श्री लोकेश चोपड़ा, श्री उदित कुमार, श्रीमती जया सुंदरियाल, श्रीमती नेहा कुमारी, श्रीमती रेनू , श्रीमती प्रिया सहित अन्य शिक्षक-  शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे l

Related posts

ब्रेकिंग:-लंदन में आयोजित बैठक में सीएम धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू, जाने इस बारे में अधिक।

khabaruttrakhand

मुख्य विकास अधिकारी, डॉ० अभिषेक त्रिपाठी द्वारा जनपद टिहरी के ग्राम पंचायत प्लास के नागनी में निर्माणाधीन मिनी फिश प्रसंस्करण यूनिट का किया गया निरीक्षण किया।

khabaruttrakhand

राजभवन में ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन होगा 11 जून को।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights