khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार (CMSD), नई टिहरी का औचक निरीक्षण।

*केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार (CMSD), नई टिहरी का औचक निरीक्षण*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार आज वरिष्ठ औषधि निरीक्षक चन्द्रप्रकाश नेगी एवं औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के केंद्रीय चिकित्सा औषधि भंडार (CMSD), नई टिहरी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार में औषधियों का भंडारण मेटल रैक एवं पैलेट्स पर उचित तरीके से पाया गया। मन:प्रभावी औषधियां LOCK & KEY में सुरक्षित पाई गईं। भंडार में CCTV कैमरे कार्यशील अवस्था में पाए गए तथा संबंधित अभिलेख एवं पत्रावलियां व्यवस्थित एवं सुरक्षित पाई गईं।

कोल्ड स्टोरेज की स्थिति संतोषजनक पाई गई। भंडार में स्थापित रेफ्रिजरेटर कार्यशील अवस्था में पाए गए तथा INSULIN, TT वैक्सीन, Rabies वैक्सीन Oxytocin, Lab Reagents एवं Haemophilia Factor आदि को निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखा गया था। भंडार की वेंटिलेशन एवं स्वच्छता की स्थिति भी संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान भंडार से 08 औषधियों के नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु नियमानुसार एकत्रित किए गए। नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षण हेतु भेजा जाएगा तथा प्राप्त परीक्षण परिणामों के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को औषधियों के सुरक्षित भंडारण, अभिलेखों के उचित रख-रखाव तथा औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

जल संवर्धन, जल स्तर को बनाये रखने, भूजल स्तर में सुधार तथा पर्यटन/मत्स्य पालन गतिविधियों हेतु मनरेगा कन्वरजेंस और सारा के सहयोग से आरगढ़ नदी एवं सोंग नदी में किये जा रहे कार्यों में प्रगति लाते हुए बरसात से पूर्व पूर्ण करें-जिलाधिकारी।

khabaruttrakhand

भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अब हथकरघा-हस्तशिल्प बनेगा रीढ़: उत्तराखंड की हर्बल ऊन को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल।राज्यमंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल की सीमांत गांव बगोरी में भेड़ पालकों से संवाद।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से एम्स में सुरक्षा गार्डों से जुड़ा मामला, जाने क्या कहा ऐम्स प्रशासन ने।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights