khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीप्रभावशाली व्यतिराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

पूर्णानंद खेल मैदान मुनि की रेती में अंडर-19 बालक-बालिका ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित।

पूर्णानंद खेल मैदान मुनि की रेती में अंडर-19 बालक-बालिका ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित*

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर एवं ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ टिहरी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 बालक – बालिका ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजलवान, मंडल अध्यक्ष श्री रमेश पुंडीर, प्रख्यात समाजसेवी डॉ. राजे नेगी, एयर फोर्स अधिकारी डी.पी. रतूड़ी और समाजसेवी श्री भारद्वाज मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्णायक मंडल (रेफरी पैनल) की भूमिका सराहनीय रही, जिसमें विशाल शर्मा, सार्थक सेमवाल, अजय कुमार, शिवानी काला, शीतल, विजय गैरोला, विकास और करन शामिल थे।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल के सदस्य—जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नवीन रयाल, ग्रैपलिंग टिहरी गढ़वाल के सचिव अनुज गौड़ और सह कोषाध्यक्ष दीपाली रयाल सक्रिय रूप से जुटे रहे।
आयोजकों ने सभी अतिथियों, रेफरी और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

ब्रेकिंग:-होम्योपैथिक , आयुर्वेदिक विभाग ने सल्ट ग्राम सभा बडेत में लगाया स्वास्थ्य शिविर

khabaruttrakhand

गंगा सम्मान यात्रा पहुंची कण्डीसौड़ ,कांग्रेसजनों ने किया जोरदार स्वागत।

khabaruttrakhand

Uttarakhand: राज्य सूचना आयोग में चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा, CM Dhami ने लांच किया ऑनलाइन RTI portal

cradmin

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights