khabaruttrakhand
उत्तराखंड

Arvind Kejriwal in Uttarakhand: पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, आधी आबादी के लिए कर सकते हैं बड़ा एलान

सार
Uttarakhand Election 2022: इससे पहले अपने चार दौरों के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में मुफ्त बिजली, रोजगार और मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दी है।

अरविंद केजरीवाल का काशीपुर दौरा
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

2022 के चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड की आधी आबादी को साधने के लिए आप नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बड़ी घोषणा कर सकते हैं। मंगलवार को काशीपुर के एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर केजरीवाल महिलाओं के लिए चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए महिलाओं को उनके दौरे से उम्मीदें है। 

केजरीवाल सुबह 11:05 पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में दिनेश मोहनिया, कर्नल अजय कोठियाल व भूपेश उपाध्याय आदि आप पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद वह काशीपुर के लिए रवाना हो गए।

केजरीवाल ने अब तक दी ये तीन गारंटीसोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि इससे पहले केजरीवाल उत्तराखंड के चार बार दौरा कर मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दी है। मुफ्त बिजली अभियान से अब तक प्रदेश के साढ़े 14 लाख से ज्यादा परिवार पंजीकरण करवा चुके हैं। जिन्हें प्रदेश में आप की सरकार बनते ही सीधा फायदा मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग आज महंगाई से परेशान हैं। बीते 21 सालों में महिलाओं को लेकर कांग्रेस और भाजपा की दोनों सरकारों ने कोई काम नहीं किया। राज्य की महिलाएं आज भी पहाड़ सा जीवन जी रही हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए कई अभूतपूर्व योजनाएं लागू की हैं। महिलाओं को मुफ्त बस सेवा की सौगात दी है।

उत्तराखंड चुनाव 2022: राहुल की रैली को भव्य बनाने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, पांचवें दौरे पर केजरीवाल कर सकते बड़ा एलान

अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य का लाभ महिलाओं को मिलता है। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की है। लेकिन 21 वर्षों के बाद भी उन्हें हक नहीं मिला है। उन्होंने कहा अब उत्तराखंड की सभी महिलाओं की केजरीवाल से उम्मीद हैं कि उनकी समस्याओं से निजात दिलाएंगे। जल्द ही महिलाओं के लिए भी बड़ी सौगात देंगे।

उम्मीद जताई जा रही है कि केजरीवाल देवभूमि में अगली गारंटी आधी आबादी को दे सकते हैं। हालांकि अभी यह सिर्फ कयास भर है। आम आदमी पार्टी की ओर से आधी आबादी को साधने की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि केजरीवाल ने पंजाब में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए घोषणा की है।

आम आदमी पार्टी ने वहां कहा है कि अगर पंजाब में उसकी सरकार बनती है तो 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में की गई घोषणा को काशीपुर में भी दोहरा सकते हैं। हालांकि आगामी चुनाव में यह देखने वाली बात होगी कि केजरीवाल की महिलाओं पर केंद्रित इस घोषणा का क्या असर होता है। 

मतदान में किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं है महिलाएं। 2019 के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो कुल 62.36 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 47.79 प्रतिशत थी। इसी तरह विधानसभा चुनाव में भी 65.6 प्रतिशत मतदान में से महिला मतदाताओं का प्रतिशत 47.43 था। 

लोकलुभावन घोषणाओं से बढ़ेगा कर्ज का मर्जउत्तराखंड के ऊपर वर्तमान में 85 हजार करोड़ का कर्ज है। ऐसे में सभी पार्टियों की ओर से किए जा रहे लोकलुभावन वादे क्या राज्य के लिए मुफीद साबित होंगे? यह सवाल हर प्रदेश वासी के जेहन में होगा कि प्रदेश सरकारें इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए बजट कहां से लाएंगी। हालांकि इसके पीछे केजरीवाल का दिल्ली मॉडल है, जिसकी चकाचौंध से हर तीसरा आदमी संमोहित नजर आता है। 

विस्तार

2022 के चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड की आधी आबादी को साधने के लिए आप नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बड़ी घोषणा कर सकते हैं। मंगलवार को काशीपुर के एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर केजरीवाल महिलाओं के लिए चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए महिलाओं को उनके दौरे से उम्मीदें है। 

केजरीवाल सुबह 11:05 पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में दिनेश मोहनिया, कर्नल अजय कोठियाल व भूपेश उपाध्याय आदि आप पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद वह काशीपुर के लिए रवाना हो गए।

केजरीवाल ने अब तक दी ये तीन गारंटी
सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने कहा कि इससे पहले केजरीवाल उत्तराखंड के चार बार दौरा कर मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दी है। मुफ्त बिजली अभियान से अब तक प्रदेश के साढ़े 14 लाख से ज्यादा परिवार पंजीकरण करवा चुके हैं। जिन्हें प्रदेश में आप की सरकार बनते ही सीधा फायदा मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग आज महंगाई से परेशान हैं। बीते 21 सालों में महिलाओं को लेकर कांग्रेस और भाजपा की दोनों सरकारों ने कोई काम नहीं किया। राज्य की महिलाएं आज भी पहाड़ सा जीवन जी रही हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए कई अभूतपूर्व योजनाएं लागू की हैं। महिलाओं को मुफ्त बस सेवा की सौगात दी है।

उत्तराखंड चुनाव 2022: राहुल की रैली को भव्य बनाने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, पांचवें दौरे पर केजरीवाल कर सकते बड़ा एलान

अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य का लाभ महिलाओं को मिलता है। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की है। लेकिन 21 वर्षों के बाद भी उन्हें हक नहीं मिला है। उन्होंने कहा अब उत्तराखंड की सभी महिलाओं की केजरीवाल से उम्मीद हैं कि उनकी समस्याओं से निजात दिलाएंगे। जल्द ही महिलाओं के लिए भी बड़ी सौगात देंगे।

Related posts

होली में हानिकारक रंगों से रहें सावधान – रंग व गुलाल खेलते वक्त बरतें सावधानियां – एम्स ऋषिकेश ने जारी की एडवाईजरी

khabaruttrakhand

शराब ओवर रेट मामला:-अंग्रेजी शराब की दुकान से एक बोतल मैकडोवेल व्हिस्की , जिस पर मूल्य 660 अंकित था लेकिन शेल्समैन द्वारा लिए गए इतने रुपये।पकड़ में आई अन्य बाते भी।

khabaruttrakhand

Uttarakhand में ठंड का प्रकोप जारी है, 28 December तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, खासकर Haridwar और Udham Singh Nagar सहित मैदानी इलाकों में सुबह ठंडी रहेगी

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights