khabaruttrakhand
आकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीविशेष कवर

यहां किया जा रहा 26 अगस्त 2024 से 01 सितम्बर 2024 तक भर्ती रैली का आयोजन।

26 अगस्त 2024 से 01 सितम्बर 2024 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

पर्यावरण बटालियन में भर्ती होने के इच्छुक उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिक तथा भूतपूर्व महिला कर्मी (समयपूर्व सेवानिवृत सहित) हेतु 130 इन्फैन्ट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण कुमाँऊ में 26 अगस्त 2024 से 01 सितम्बर 2024 तक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए 130 इन्फैन्ट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण कुमाँऊ के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एडजुटेंट प्रदीप मेहरा ने बताया कि भर्ती रैली बटालियन मुख्यालय पिथौरागढ़ के ग्राउण्ड में प्रातः 06 बजे से की जायेगी।

भर्ती रैली में वही पूर्व सैनिक तथा भूतपूर्व महिला कर्मी शामिल हो सकेगा, जिन्होंने पर्यावरण वन मंत्रालय, जलवायु नियंत्रण या राज्य वन विभाग उत्तराखण्ड में न्यूनतम बीस साल की सेवा प्रदान की हो।

उन्होंने बताया कि 26 अगस्त, 2024 को प्रमाण पत्रों की जांच व शारीरिक परीक्षण तथा 27 अगस्त से 01 सितम्बर, 2024 तक शारीरिक परीक्षण में चुने गये पूर्व सैनिकों व नौजवानों का मेडिकल परीक्षण व साक्षात्कार किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि रिक्त पदों में जूनियर कनिष्ठ अधिकारी के 02, सिपाही (जी.डी.) 116, लिपिक 014, रसोईया 03, बढ़ई 03, सफाई वाला 01, धोबी 01, दर्जी 01 तथा उपकरण मरम्मतकर्ता का 01 पद शामिल हैं।

Related posts

सीएम धामी ने किया “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ, अब हर माह मिलेगी इतनी छात्रवृत्ति…

cradmin

ब्रेकिंग:-उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभागों को दिए सख्त निर्देश।

khabaruttrakhand

ब्रेकिंग:-उद्यान घोटाले से जुड़े मामले की जांच रिपोर्ट हाइकोर्ट में पेश,जाने इससे जुड़ी बातें।

khabaruttrakhand

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights